टीवी इंडस्ट्री से इस वक़्त एक बड़ी ही उदास करने वाली खबर सामने आ रही है। टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभीजी घर पर है’ के एक मशहूर कलाकार का अचानक से निधन हो गया। आपको बता दे, इस शो में मलखान सिंह के किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके दुनिया को अलविदा कहने की खबर पर उनके को- स्टार्स ने मुहर लगाई है।

एक्टर के निधन ने उनके फैंस, को- स्टार्स और उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है। आपको बता दे, दीपेश भान लंबे समय से शो भाभी जी घर पर है से जुड़े हुए थे। वही अब एक्टर दीपेश अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी और अब उनकी उम्र कुल 41 साल थी।

जानकारी के मुताबिक, दीपेश शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन क्रिकेट खेलते समय वह अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। और यहां पर डॉक्टरों ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया।

दीपेश टीवी की दुनिया से लंबे समय से जुड़े हुए थे। ‘भाभीजी घर पर हैं’ से पहले वह ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’ समेत कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

इसके अलावा, उन्होंने आमिर खान के साथ भी काम किया है। वह आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के विज्ञापन में नजर आए थे और उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



