पांच महीने की बेटी को गोद में उठाकर Bipasha Basu ने किया डांस, फैंस बोले- नजर ना लगे

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के साथ डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। दोनों मां-बेटी का ये डांस करते हुए फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के चहीते कपल हैं। दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। कपल पांच महीने पहले ही अपने पहले ही माता-पिता बने हैं और उनकी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर है। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कपल अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है।
वहीं, हाल ही में बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो अपनी लाडली देवी संग डांस करती दिखाई दे रही हैं। देवी के साथ डांस करते हुए एक्ट्रेस के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। वीडियो में देख सकते है कि बिपाशा ने देवी को गोद में उठाया हुआ है और वो उसे पकड़े हुए ही डांस कर रही हैं। बिपाशा अपनी बेटी को देखकर मुस्कुराते हुए उसके साथ नाच रही हैं।

वीडियो में बिपाशा कॉटन का पिंक और वाइट कलर का काफ्तान पहने दिखाई दे रही हैं और वो इस दौरान नो मेकअप लुक में भी नजर आ रही हैं। वहीं, देवी ने व्हाइट और येलो कलर की ड्रेस पहन रखी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- डांसिंग विद देवी, ये अब मेरा सबसे फेवरेट काम है। कैप्शन के साथ रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
मां-बेटी के इस प्यारे से वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भगवान छोटी राजकुमारी देवी को असीम आशीर्वाद दें। दूसरे ने लिखा, नजर ना लगे छोटी देवी मां को। तो एक अन्य यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, देवी के साथ आपके वीडियो देखना मेरी सबसे पसंदीदा चीज, माँ और बेटी के बीच सबसे अच्छा बंधन। तो एक ने लिखा, आपकी अभी तक की सबसे अच्छी भूमिका, माँ!
बता दें कि इससे पहले, बिपाशा ने अपनी बेटी देवी का पालना में खेलते हुए एक प्यारा वीडियो शेयर किया थी। उसी वीडियो में फैंस को देवी की पिंक एंड व्हाइट थीम वाली नर्सरी की एक झलक देखने को मिली थी। बता दें कि बिपाशा और करण ने एक साल तक डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। उन्होंने हॉरर फिल्म अलोन में साथ काम किया है और इसी फिल्म में दोनों एक-दूसरे को दिल हार बैठे थे।

Desk Team