Chiranjeevi ने दुनियाभर में बिखेरा अपना जलवा, Box Office पर सारी फिल्मों को चटाई धूल

Summary :

Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का जो परचम लहराया है, उसने टॉलीवुड के कई पुराने रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला दिया है. संक्रांति के दौरान रिलीज होने वाली इस फिल्म को अनिल रविपुडी ने निर्देशित किया है और ये फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. महज 10 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने वो मुकाम हासिल कर लिया है,…

Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का जो परचम लहराया है, उसने टॉलीवुड के कई पुराने रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला दिया है.

संक्रांति के दौरान रिलीज होने वाली इस फिल्म को अनिल रविपुडी ने निर्देशित किया है और ये फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. महज 10 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो बड़े-बड़े सितारों के लिए सपना होता है. तो चलिए जानते है कि ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने रिलीज के 10वें दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलैक्शन किया है?

Mana Shankara Vara Prasad Garu: बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है फिल्म

Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection
Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection (Source: Social Media)

रिलीज के 10वें दिन, यानी बुधवार को फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा. शुरुआती 10 दिनों में ही फिल्म ने भारत में 175 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. ग्लोबल लेवल पर तो फिल्म पहले ही 300 करोड़ का आंकड़ा छूकर तहलका मचा चुकी है. हालांकि, बीते कुछ दिनों में वीकेंड ना होने की वजह से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन रिपोर्ट्स का मानना है कि आने वाले रिपब्लिक डे के लंबे वीकेंड और छुट्टी के कारण इसकी कमाई में एक बार फिर जबरदस्त उछाल आएगा.

Box Office Collection: आने वाले समय में बढे़गी कमाई

Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection
Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection (Source: Social Media)

आपको बता दें कि ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने रवि तेजा की भरथा महाशायुलाकी विग्न्याप्ति, शारवानंद की नारी नारी नाडुमा मुरारी और नवीन पॉलीशेट्टी की अनागानागा ओका राजू के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लेश होने के बावजूद भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में ये बताया जा रहा है कि 26 जनवरी की छुट्टी और लॉन्ग वीकेंड के चलते अब दर्शकों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है. तो ऐसे में चिरंजीवी की इस फिल्म के कलैक्शन में ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है.

Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection: कमाई के लिए बेहद ही कम समय 

Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection
Mana Shankara Vara Prasad Garu Worldwide Collection (Source: Social Media)

वहीं एक बात और है जो कि इस फिल्म को और भी ज्यादा खास बनाती है. दरअसल ‘मन शंकर वरा प्रसाद गारू’ ने नॉन-पैन इंडिया (सिर्फ तेलुगु भाषा की) फिल्मों के मामले में एक नया रिकॉर्ड्स बनाया है. फिल्म का पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन 157.75 करोड़ रहा, जो कि तेलुगु सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है. आपको बता दें कि 23 जनवरी तक कोई बड़ी रिलीज न होने के कारण फिल्म के पास कमाई करने का बड़ा मौका हैं. क्योंकि 23 जनवरी को बॉर्डर 2 के रिलीज होने के बाद ऐसा हो सकता है कि हिंदी बैल्ट में इस फिल्म के कलैक्शन पर गिरावट देखे को मिले.

Read More: Sanjay Leela Bhansali करेंगे सिनेमा को रिप्रेजेंट, Republic Day पर 77 सालों में पहली बार बनेगा इतिहास

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।