मंदिरा बेदी ने अभी पिछले दिनों ही अपने पति राज कौशल को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। जिसके बाद से एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं। वहीं उनके करीब ऐसी स्थिति में मंदिरा का हौंसला बड़ा रहे हैं। मंदिरा बेदी और स्वर्गीय राज कौशल की शादी का आज वह पहला सालगिरह है, जिसे भरी मन से ऐक्ट्रेस अकेले सेलिब्रेट कर रही हैं। आज यानी 15 जुलाई 2021 को राज और मंदिरा की 23वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर मंदिरा बेदी ने राज को याद करते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके एक प्यारा नोट लिखा है।

मंदिरा बेदी ने राज कौशल के साथ तीन तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की है, जिसमें इस कपल की खास बॉन्डिंग साफ झलक रही है। तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, एक दूसरे को जानने के 25 साल और हमारी शादी को 23 साल, सभी संघर्षों से गुजरते हुए, हर सफलता और असफलता से गुजरते हुए…।
अब मंदिरा की इस पोस्ट पर न केवल उनके दोस्त बल्कि फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में मंदिरा के इस पोस्ट पर सबसे पहला कॉमेंट उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने किया है और लिखा है- आई लव यू सो मच। वहीं उनके कई अन्य दोस्त भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, इससे पहले मंदिरा ने अपने पति राज के लिए ‘मिस यू राजी’ लिखकर पोस्ट किया था। ये पोस्ट एक्ट्रेस ने आधी रात को पोस्ट किया था। बता दें राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वहीं मंदिरा और राज कौशल ने साल 1999 में सात फेरे लिए थे। दोनों के एक बेटा और बेटी है।


Download Android App
Download iOS App



