मनीष पॉल ने उतारी मलाइका अरोड़ा की फनी डक वॉक की नकल, ये नजारा देख हंसी नहीं रोक पाए बी-टाउन सेलेब्स

Summary :

मलाइका अरोड़ा के फनी डक वॉक को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। अब तो मलाइका की चाल के चर्चे फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में भी होने लगे हैं। इतना ही नहीं शो के होस्ट मनीष पॉल ने तो एक्ट्रेस की चाल की नकल भी उतारी। जिसे देखकर वहां मौजूद हर सेलेब्स की हंसी छूट गई।

बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती
हैं। खासकर मलाइका अपनी जिम वाले वीडियोज और फोटोज की वजह से सुर्खियों में बनी
रहती हैं। अदाकारा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक के अलावा अपनी वॉक को लेकर ट्रोलिंग
का शिकार होती रहती हैं। वही अब तो मलाइका की चाल के चर्चे फिल्म फेयर अवॉर्ड्स
में भी होने लगे हैं। इतना ही नहीं शो के होस्ट मनीष पॉल ने तो एक्ट्रेस की चाल की
नकल भी उतारी। जिसे देखकर वहां मौजूद हर सेलेब्स की हंसी छूट गई।

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में अवॉर्ड शो के होस्ट मनीष पॉल
मस्ती करती दिख रहे हैं। मनीष पहले तो मलाइका की ड्रेस पर कॉमेंट करते है और फिर
बाद में उनकी वॉक की नकल भी उतारते है। देखा जा सकता है कि मनीष वीडियो की शुरुआत
में मलाइका से कहते है कि
‘डिंपल से साइड
में बैठा पीला पिंपल मलाइका
, कैसी हो? कसम से पूरा का पूरा प्यारा सा ततैया लग रही
हैं।
’

Salman Khan, Ananya Panday, Varun Dhawan grace IIFA 2022 press conference,  see photos | Entertainment News,The Indian Express

मनीष की बात सुनकर मलाइका भी हंसने लगती हैं फिर मनीष आगे सवाल पूछते है कि
मलाइका आपने कभी गॉल्फ खेला है
?
इसपर एक्ट्रेस कहती हैं-
नहीं मैंने गॉल्फ कभी नहीं खेला। मनीष तुरंत कहते हैं
, ‘ओह कितना अनलकी है गॉल्फ, जिसे आपने नहीं खेला। कब से वेट कर रहा है वो
ग्राउंड्स जिसपर आप चल के आएं।
‘
इसी के साथ मनीष वैसी ही
चाल के साथ तेजी से चलते हैं जैसा मलाइका चलती हैं। यह देखकर सभी हंस पड़ते हैं।

वहां बैठ सभी सेलेब्स मनीष की चाल देखकर हंसने लगते है जिसके बाद मलाइका कहती
है कि फिर से दिखाइए। इसके बाद मनीष फिर एक्ट्रेस से कहते हैं
, ‘आप पिलाटे जाती हैं, हम तो वहीं बाहर ही खड़े रहते हैं। वहां डॉग्स
इतने खुश होते रहते हैं
, आप उन्हें पू पू करती हैं और हममें क्या फंगल
लगी है
, एक बार हमें भी यूं कर दो आप।‘ मनीष की इन बातों को सुनकर मलाइका भी शरमा जाती हैं और वहां मौजूद सभी सितारे
जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Desk Team