नए साल को हर कोई खास तरीके से सेलिब्रेट करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी फैमली के साथ विदेशों में नए साल की शुरुआत करने के लिए निकल गए हैं। करीना-सैफ, कैटरीना-विक्की, कियारा-सिद्धार्थ जैसे सितारे को कुछ वक्त पहले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

वहीं हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी को वाइफ और बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां से एक्टर का एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया जिसके बाद एक्टर ने उनसे कुछ कह दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, इन दिनों पैपराजी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद है और जैसे ही कोई स्टार एयरपोर्ट पर स्पॉट होता है। पैपराजी उन्हें कवर करने पहुंच जाते हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी फैमली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां पैपराजी ने अभिनेता को घेर लिया।

इस दौरान मनोज के साथ उनकी वाइफ और बेटी भी साथ नजर आए। ऐसे में पैपराजी ने एक्टर को उनकी फैमली के साथ पोज देने के लिए कहा। वैसे हमेशा ही अपनी फैमली और खुद को लाइमलाइट से दूर रखने वाले एक्टर ने थोड़ी असहजता के बाद अपनी वाइफ और बेटी के साथ कैमरों के लिए पोज दे दिए।
इस दौरान का मनोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कैमरापर्सन ने एक्टर से कहा, ‘सर, छुट्टियां शुरू हो गई हैं। यहां से सभी अमीर लोग घूमने जा रहे हैं।’ उस कैमरापर्सन की बात सुनकर एक्टर ने भी तुरंत मुस्कुराते हुए कहा- ‘हमारे जैसे लोग जो अमीर नहीं हैं, वे भी जाते हैं।’


फैमली मैन एक्टर मनोज बाजपेयी के इस जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर के इस जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस आदमी के बारे में प्रशंसा करने के लिए कोई शब्द नहीं है जो इतना विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडस्ट्री में सबसे मेहनती और विनम्र आदमी।


Download Android App
Download iOS App



