साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर बहुत जल्द अब अपनी पहली फिल्म के साथ बॉडीवुड से डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात मानुषी अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ करेंगी। मानुषी अपनी डेब्यू फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार की पत्नी संयोगिता के करिदार में दिखाई देंगी। हालांकि, बॉलीवुड में दस्तक देने से पहले ही वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। मानुषी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बिकनी तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
वहीं उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में मानुषी परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वैसे इन तस्वीरों में मानुषी का बोल्ड और दिलकश अंदाज देख फैंस भी इसके दीवाने होतो नजर आ रहे हैं।

मानुषी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में वो स्विमिंग पूल के किनारे हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो ऑरेंज रंग की बिकिनी पहने कयामत ढा रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में से कुछ में वह बाथरोब पहने भी दिखाई दीं।

अब उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में कई लोग जहां उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं कई लोगों ने तो उन्हें खूबसूरती की परिभाषा तक बता दिया है।

बता दें, मानुषी पेशे से एक डॉक्टर (डेंटिस्ट) बनने वाली थीं। पर साल 2017 में फेमिना मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के बाद उनकी किस्मत ही पलट गई। इस खिताब को जीतने के बाद से ही उनके बॉलीवुड डेब्यू के कयास लगाए जा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



