संजय दत्त को हाल ही
में फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में देखा गया था। फिल्म में उन्हें अधीरा के कैरेक्टर में
काफी पसंद किया गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला।
फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉड तोड़ कलेक्शन किया है। संजय दत्त ने इन दिनों
अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। एक्टर आने वाले वक्त में कई सारी
फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
हाल ही में एक्टर
अपने बिजी शड्यूल से टाइम निकालर अपनी फैमली से मिलने दुबई पहुंचे है। जहां वह
अपने बच्चों और वाइफ मान्यता के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। बीते दो साल
से खलायनक फेम एक्टर की फैमली उनसे दूर दुबई में रह रही है। ऐसे में काफी सारे
फैंस के मन में ये सवाल भी उठ रहे है कि आखिर ऐसी क्यों है कि संजय दत्त की फैमली
उनके साथ नहीं रहती है।
हाल ही में एक
इटरव्यू में संजू बाबा से उनकी वाइफ मान्यता और उनके बच्चों का दुबई में रहने की
वजह के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने बताया कि “मैं खुश हूं कि मेरे
बच्चे वहां पढ़ रहे हैं, मेरी वाइफ
मान्यता के पास भी वहां करने के लिए अपनी कई सारी चीजें हैं। सच में, मैं दुबई में उनके साथ काफी समय स्पेंड करता
हूं जब भी मुझे अपने काम से वक्त मिलता है तो मैं तुरंत उनके पास चला जाता हूं। अब
बच्चों के समर ब्रेक में मैं पूरे टाइम उनके साथ रहने वाला हूं। वो जहां भी होंगे
मैं वहां जाऊंगा।”
इसी के साथ उन्होंने
आगे कहा कि “वह मुंबई कभी भी आ सकते है लेकिन उनको वहीं रहना ज्यादा अच्छा लगता है। उन्हें
अपना स्कूल और उनकी एक्टिविटीज बेहद पसंद हैं। मान्यता का बिजनेस भी वहीं पर सेट
हो गया है। हम सब यहां पले-बढ़े हैं
और हम सभी फिल्म बिजनेस के आस-पास रहते हुए ठीक-ठाक बड़े हुए हैं, हम लोग सब इधर ही
बड़े हुए। उन्हें वहां भेजने की कोई प्लॉनिंग नहीं थी, यह सब अपने आप ही हो गया। मान्यता
वहां अपना काम कर रही हैं उन्हें फिर यह आइडिया आया तो वह वहां चली गई और फिर
बच्चे भी उनके साथ चले गए।”
एक्टर ने आगे अपने बच्चों के बारे में बताते हुए कहा कि मेरी बेटी इकरा वहां
पर पियानों सीख रही है, वह एक अच्छी
स्प्रिंटर है और इसके साथ ही वह जिमनास्टिक्स भी काफी बेहतर है। वहीं मेरा बेटा
शाहरान जूनियर प्रोफेशनल फुटबॉल टीम के
लिए खेलता है। मेरे लिए मेरे बच्चों की खुशी ही सब कुछ है। उनकी खुशी मेरे लिए
सबकुछ है। वह सब वहां खुश है और मैं उन्हें खुश देखकर खुश होता हूं।
बता दें कि संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा की मौत ब्रेन ट्यूमर से हुई थी।
रिचा और संजय की एक बेटी भी हैं त्रिशाला दत्त जो भारत में नहीं रहतीं। त्रिशाला
अक्सर अपने पापा और भाई-बहन के साथ वक्त बिताने के लिए मुंबई आती रहती है।
त्रिशाला और मान्यता भी एक अलग स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं।


Download Android App
Download iOS App








