करीना कपूर खान का नाम हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। करीना अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। लंबे टाइम से बॉलीवुड फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाली बेबो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो फैंस के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं। भले ही करीना कपूर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं लेकिन एक्ट्रेस को उनके बिहेवियर को लेकर ज्यादातर ट्रोल होने पड़ता है।

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस करीना कपूर खान से मिलने वालों और फॉलोवर्स को लगता है कि वो बहुत ही घमंडी हैं। करीना भले ही हमेशा पेप्स के सामने हंसते हुए पोज देती हैं लेकिन असल जिंदगी में उनका बिहेवियर काफी ज्यादा रुड हैं और उनके इसी व्यवहार को लेकर मराठी फिल्म मेकर महेश तिलकर ने बड़ा खुलासा किया है और करीना के बर्दाश्त नहीं कर पाने वाले बर्ताव की आलोचना की है।

मराठी फिल्ममेकर महेश तिलकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने करीना कपूर से जुड़ी दो घटनाओं का जिक्र किया है। फिल्म मेकर का ये पोस्ट इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर करीना कपूर को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म मेकर ने ना सिर्फ करीना कपूर बल्कि एक्ट्रेस राधिका आप्टे का भी जिक्र किया है।

महेश तिलकर ने अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट में 8 साल पहले हुई एक घटना के बारे में बताते हुए लिखा, ” 8 साल पहले, जब हम विदेश से लौटते समय एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे, तब एक मराठी कार्यक्रम की एक्ट्रेस में से एक करीना कपूर को बधाई देने के लिए उनके पास गई। मगर करीना ने उसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था, जिससे वो परेशान हो गई थी। उस एक्ट्रेस ने एक मराठी फिल्म में करीना कपूर के एक पॉपुलर रोल का हिस्सा भी प्ले किया था, लेकिन करीना ने उनसे बात तक नहीं की।”
इसी के साथ दूसरी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, “हाल ही में मैं इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति का इंटरव्यू देख रहा था जो लंदन से भारत लौट रहे थे। इंटरव्यू में उन्होंने बताया, उनके बगल में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बैठी थीं, कुछ लोग नारायण मूर्ति का अभिवादन करने के लिए उनसे मिल रहे थे और उन्होंने निस्संदेह लोगों के साथ प्यार और मुस्कुराहट के साथ बातचीत की।”

उन्होंने आगे लिखा, “हालांकि, दूसरी ओर, कुछ फैंस करीना कपूर खान के पास भी पहुंचे। लेकिन, उन्होंने अपने फैंस की भावनाओं का ख्याल ना करते हुए उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज किया।” महेश तिलकर ने कहा, “ऐसी कई हस्तियां रही हैं जो अक्सर अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान अपने फैंस से प्यार करने का नाटक करती हैं। वहीं कई बार ये उनकी भावनाओं की बेइज्जती करते हुए नजर आते हैं।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, “कुछ समय पहले राधिका आप्टे ने कहा था कि उन्हें ऑटोग्राफ देना और लोगों के साथ सेल्फी लेना पसंद नहीं है। हालांकि कुछ दिनों पहले, अपनी एक हिंदी फिल्म के प्रचार के मौके पर, उन्हें कुछ फेमस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए देखा गया था।”

बता दें कि महेश तिलकर मराठी इंडस्ट्री के एक जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने लाडी गोदी’, ‘घर गृहस्ती’, ‘हवाहवाई’ और ‘चलता है यार’ जैसी कई फिल्में बनाई हैं। मगर इस बार वो करीना कपूर और राधिका आप्टे के बर्ताव को लेकर लिखे अपने इस पोस्ट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि अभी तक इस पर करीना कपूर की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



