एमसी स्टेन ने रैप छोड़ने का किया चौंकाने वाला ऐलान, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

Summary :

बिग बॉस 16′ के विजेता एमसी स्टेन ने सोशल मीडिया पर तब तहलका मचा दिया, जब उन्होंने रैप छोड़ने के बारे में एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी. एमसी स्टेन ने जब रैप छोड़ने का पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया. फैन्स तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे. रैपर ने अभी तक अपने उस पोस्ट को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है. बिग बॉस 16′ के विजेता एमसी स्टेन ने सोशल मीडिया पर तब तहलका मचा दिया, जब उन्होंने रैप छोड़ने के बारे में एक पोस्ट इंस्टाग्राम…

बिग बॉस 16′ के विजेता एमसी स्टेन ने सोशल मीडिया पर तब तहलका मचा दिया, जब उन्होंने रैप छोड़ने के बारे में एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी. एमसी स्टेन ने जब रैप छोड़ने का पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया. फैन्स तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे. रैपर ने अभी तक अपने उस पोस्ट को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है.

  • बिग बॉस 16′ के विजेता एमसी स्टेन ने सोशल मीडिया पर तब तहलका मचा दिया, जब उन्होंने रैप छोड़ने के बारे में एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया
  • एमसी स्टेन ने जब रैप छोड़ने का पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया
एमसी स्टेन (MC Stan) को उनकी शानदार रैपिंग और दमदार लिरिक्स के लिए जाना जाता है. अपने इसी टैलेंट की वजह से उन्होंने अपनी लाखों की फैन फॉलोइंग बनाई है.  उनका प्रभाव उनके म्यूजिक से भी ज्यादा फैला हुआ है. उनकी फैन फॉलोइंग उनके कॉन्सर्ट और शोज से पता चलती हैं. ऐसे में जब एमसी स्टेन इंस्टाग्राम पर अपने रैप छोड़ने का ऐलान किया तो यह उनके फैन्स के लिए एक बड़ा झटका था.

एमसी स्टेन ने इंस्टा स्टोरी में किया था रैप छोड़ने का ऐलान

एमसी स्टेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मैं रैप छोड़ने वाला हूं.’ इसके नीचे उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया. यह पोस्ट अब रैपर के इंस्टाग्राम पर नहीं है, क्योंकि उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है, लेकिन उनके डिलीट करने से पहले इस इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुके थे. एमी स्टेन ने इस मामले पर अभी चुप्पी साधी हुई है और अपने इस ऐलान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

पिछले महीने यूट्यूब चैलन हुआ था हैक

बता दें कि एमसी स्टेन का यूट्यूब चैलन पिछले महीने हैक हो गया था. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, ”मैं सो रहा था और मेरी नींद खुली. रात के 3 बजे थे और मैंने देखा कि मेरे यूट्यूब अकाउंट से लाइव सेशन चल रहा है. मैं उस पल शॉक्ड रह गया. बहुत ज्यादा स्ट्रेसफुल थे वो 12 घंटे मेरे और मेरे मैनेजर के लिए. रात के 4 बजे तक 25 हजार व्यू चल रहे थे लाइव पर. मेरे चैनल प्रोफाइल से सब उड़ गया था, सब लॉगआउट हो गया था. ऐसा कई लोगों के साथ पहले हुआ था, लेकिन जब मेरे साथ हुआ तो पता चला कि कितनी तकलीफ होती है.”

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।