नव्या नवेली नंदा से लिंकअप पर मीजान जाफरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा फील करते हैं एक्टर

Summary :

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और मीजान जाफरी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के तारीफ करते थकते नहीं हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और मीजान जाफरी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के तारीफ करते थकते नहीं हैं। पिछले कुछ वक्त से इन दोनों के बीच लिंक-अप की खबरों ने तूल पकड़ ली है। अब मीजान ने बताया कि इससे उनको कितना अजीब लगता है। उनके घरवाले भी इस मामले में सवाल करने लगे हैं। 
 मीजान को अजीब सा लगता है…
मालूम हो जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का नाम नव्या नवेली के साथ हल फिलहाल नहीं बल्कि काफी लंबे वक्त से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में  मीजान का कहना है रिलेशनशिप की अफवाहों से चीजें बेहद अजीब सी हो गई हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उनके पेरेंट्स भी पूछते रहते हैं कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। 
हाल ही में एक बातचीत के दौरान मीजान ने बताया कि लंबे समय से किसी ने मुझसे नव्या के बारे में नहीं पूछा। मैं सच कह रहा हूं नव्या और मैं सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुझे लगता है कि मेरी वजह से कई जगहों पर उनका नाम आ जाता है, जो बिलकुल सही नहीं। यह उनकी पर्सनल लाइफ है। मैं उनके परिवार के किसी सदस्य पर बात नहीं करना चाहता।
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या जलसा जाने में उन्हें कभी झिझक होती है? इस पर मीजान कहते हैं, हां क्योंकि पपराजी को उनकी कार का नंबर वगैरह सब पता है और उनको यह मालूम हो जाता है कि मैं कब नव्या से मिलने गया। मीजान कहते हैं कि उनके पिता जावेद जाफरी भी हैरान है कि हो क्या रहा है। कभी-कभी अपने घर में घुसने में भी अजीब लगता है। मेरे पेरेंट्स मुझे अजीब नजरों से देख रहे होते हैं और पूछते हैं कि ये हो क्या रहा है? मेरा जवाब होता है, मुझे खुद नहीं पता। मैं आखिरी बार जलसा तब गया था, जब वहां दिवाली की पार्टी थी। पूरी इंडस्ट्री वहां थी।
मिजान और नव्या कि ऐसे हुई दोस्ती 
बता दें, मिजान और नव्या न्यूयॉर्क में साथ पढ़ाई करते थे। मिजान नव्या उनकी बहन की बेस्ट फ्रेंड है। इसी कारण मिजान और नव्या में दोस्ती हुई थी।  वर्कफ्रंट की बात करें तो मिजान जल्द ही हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं नव्या ने अभी तक अपने डेब्यू की कोई खबर किसी को नहीं दी है।

Desk Team