Met Gala 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट Met Gala 2026 का आयोजन इस साल मई के पहले सोमवार, यानी 4 मई को होने जा रहा है। न्यूयॉर्क में होने वाला यह ग्रैंड इवेंट भारत में 5 मई की सुबह से स्ट्रीम होना शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी फैशन प्रेमियों और फैंस को इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार है।
Met Gala Venue: कहां आयोजित होगा मेट गाला?

यह शानदार आयोजन Metropolitan Museum of Art, न्यूयॉर्क सिटी में होने वाला है। जहां दुनियाभर के बड़े सितारे रेड कारपेट पर अपने अनोखे और स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींचेंगे।
Bollywood In Met Gala: बॉलीवुड से मेट गाला में कौन होगा शामिल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे भी इस इवेंट में नजर आने वाले हैं। वहीं खास बात तो ये है कि करण जौहर इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू करेंगे। उनके अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला और मनीष मल्होत्रा जैसे सेलेब्स भी रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेर सकते हैं।
Hollywood In Met Gala: हॉलीवुड से मेट गाला में कौन होगा शामिल?

इनके अलावा हॉलीवुड से भी कई बड़े नाम इस इवेंट में शिरकत करेंगे, जिनमें वीनस विलियम्स, निकोल किडमैन, सबरीना कारपेंटर, टेलर स्विफ्ट, बियॉन्से, किम कार्दशियन, रिहाना, जेंडाया और हैली बीबर शामिल हैं।
हर साल की तरह इस बार भी मेट गाला की एक खास थीम रखी गई है। 2026 के लिए “कॉस्ट्यूम आर्ट” थीम तय की गई है, जबकि ड्रेस कोड “फैशन इज़ आर्ट” रखा गया है, जिसके तहत सितारे अपनी क्रिएटिविटी और स्टाइल का अनोखा प्रदर्शन करेंगे।
Met Gala 2026: कहां होगा मेट गाला स्ट्रीम?

इवेंट के स्ट्रीम होने की बात करें तो मेट गाला का रेड कारपेट 4 मई को शाम 6 बजे (स्थानीय समय) से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारत में दर्शक इसे 5 मई की सुबह 3:30 बजे से देख सकेंगे। इसे Peacock, Hulu + Live TV और DirecTV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय दर्शक Vogue के यूट्यूब चैनल पर भी रेड कारपेट का लाइव आनंद ले सकते हैं।
Read More: Samay Raina हैं आतंकवादी!, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील पाल ने किया बड़ा खुलासा

















