फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से उनके
फैंस और करीबियों को बहुत बड़ा सदमा लगा है। हर कोई उनकी मौत से हैरान है।
दिन-दहाड़े कुछ अज्ञात लोगों ने सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने 30
राउंड फायरिंग करके उनका सीना छलनी कर दिया। इस खबर के मिलने
के बाद सिनेमा जगत में हलचल पैदा हो गई।
किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि अब मूसेवाला उनके बीच नहीं हैं।
ऐसे में हर कोई उनकी मौत पर शौक व्यक्त कर रहा है। ऐसे में मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी मूसेवाला
के साथ अपनी एक फोटो और वीडियो शेयर कर इस हत्या को शर्मनाक बताया है।
मीका ने अपने इंस्टग्राम पर मूसेवाला के साथ अपनी फोटो और एक वीडियो शेयर किया
है। फोटो किसी पार्टी की है, जहां मीका और सिद्धू डाइनिंग टेबल के पास बैठे
हुए हैं। वीडियो भी उसी दौरान का है। फोटो की बात करें तो फोटो में मीका सेल्फी
लेते नजर आ रहे हैं तो उनके साथ में बैठे मूसेवाला कैमरे को देख पोज देत दिख रहे
हैं।
मीका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे पंजाबी होने पर
गर्व है। लेकिन आज मुझे यही बात कहते हुए शर्म महसूस हो रही है। 28 साल का एक यंग
टैलेंटेड लड़का जो इतना पॉप्युलर था, फ्यूचर उसका ब्राइट था
लेकिन उसे पंजाब में ही पंजाबियों ने मार दिया। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।
मेरी प्रार्थना उसके परिवार के साथ है। मैं पंजाब सरकार से रिक्वेस्ट करता हूं कि
वह अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। दिल टूट गया।
वहीं उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ‘मिस यू भाई। आप बहुत जल्दी चले गए। लोग हमेशा आपका नाम, फेम और इज्जत जो आपने कमाई है, उसे याद करेंगे। इसके साथ ही आपके सभी हिट
रेकॉर्ड्स भी याद करेंगे। आपने जो कुछ बनाया है, उसे वह कभी नहीं
भूलेंगे। मेरे और आपके फैन्स हमेशा आपकी हिट लाइन दिल दा नी मादा सिद्धू मूसवाला को याद करेंगे। रब इनकी आत्मा को शांदि दे और
अपने चरणों में इन्हें पनाह दे। सतनाम वाहेगुरु।‘
बता दें कि 29 मई को पंजाब के मानसा में सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने बताया
कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मूसे वाला के हत्या की जिम्मेदारी ली है। खबरों के
मुताबिक सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गैंगवारों ने धमकियां दी थीं। बावजूद इसके आप
पार्टी ने हत्या के ठीक एक दिन पहले ही सभी से वीआईपी सुरक्षा वापस ले ली थी।


Download Android App
Download iOS App






