अक्सर लोगों को कहते सुना है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। इसके लिए कुछ लोग सुबह उठकर कुछ विशेष कार्य भी करते हैं। पर आज हम आपको एसे दो काम के बारे में बताएंगे जिन्हे आप बिस्तर पर बैठकर ही कर पाएंगे, आपको इन काम के करने के लिए कहीं जाने की जरुर त ही नहीं पड़ेगी और ना ही आपको ज्यादा समय लगेगा।सुबह आंख खुलने के बाद किए गए काम का विशेष महत्व है।
हाथों की हथेलियों को देखना-सुबह उठकर हाथों की हथेलियों को देखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा प्रतिदिन करने से जीवन में मान सम्मान प्राप्त होता है और कई परेशानियों से निजात मिलती है। मान्यता है कि सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर यदि हाथों की हथेलियों को देखते हैं तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।हाथों की हथेलियों को सुबह सुबह देखने से दिन की शुरूआत अच्छी मानी जाती है। इस प्रक्रिया को करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, मन में अच्छे विचार और भाव आते हैं।
पृथ्वी माता से क्षमा- हमारी सनातन संस्कृति में सुबह उठते ही धरती को दाएं हाथ से स्पर्श कर हथेली को माथे से लगाने की परंपरा है। जमीन पर पैर रखने से पहले पृथ्वी माता से क्षमा मांगनी चाहिए। शास्त्रों में पृथ्वी को हमारी माता बताया गया है, जो हमारा बोझ उठाती है। ऐसा करने से आपके सभी दोष दूर होते हैं। माता के समान पूज्यनीय होने से भूमि पर पैर रखना भी दोष का कारण माना गया है।


Download Android App
Download iOS App





