मशहूर मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्षय कुमार की याद मिलिंद सोमन की यत तस्वीर देखकर दर्शकों को आ गई। यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमन ने साझा की है। अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म लक्ष्मी का लुक लेते हुए मिलिंद साेमन नजर आ रहे हैं।

मिलिंद ने नाक पर नथ और चेहरे पर एक भाग लाल रंग का गुलाल तस्वीर में लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। मिलिंद ने कैप्शन में लिखा, मुंबई के पास करजात में कुछ समय बिताया और अब चेन्नई के लिए रवाना हो रहा हूं। मुझे पता है कि ये होली का समय नहीं है, लेकिन जब आपको एक्ट करने का मौका मिले, तो आपको समय और जगह को लेकर सवाल नहीं करना चाहिए।
अभिनेता के इस पोस्ट पर फैन्स अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या आप लक्ष्मी बम से प्रेरति हो? अन्य यूजर ने लिखा,क्या आप लक्ष्मी में काम करने जा रहे हो? मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपना 55वां बर्थडे मनाया।
इस दौरान वह पत्नी अंकिता कंवर के साथ कोवा में मनाते दिखाई दिए। बर्थडे के मौके पर मिलिंद ने तस्वीर साझा की थी तो उसमें उन्होंने कपड़े नहीं पहने थे और बीच के किनारे दौड़ते दिखाई दिए। मिलिंद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



