मुस्कान ने पहना मिस ईवा राजस्थान का ताज

Summary :

NULL

जयपुर  : राजस्थान मिस ईवा के लिए गुलाबी नगरी जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयपुर के हॉलिडेइन में आयोजित मिस ईवा राजस्थान में लगभग सौ से अधिक लड़कियों ने अपने हुनर को दिखाते हुए ऑडिशन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें से 18 प्रतिभागियों को पैनलिस्ट के सामने अपने टैलंट व हुनर को दिखाने का अवसर मिला।

Miss Eva

प्रतियोगिता में मुस्कान गोलाश ने सभी प्रतिभागियों को पिछे छोड़कर मिस ईवा राजस्थान का खिताब अपने नाम किया। वहीं श्रद्धा बजाज इस सौंदर्य प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही व भाविका जोशी ने इस दौरान तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगित में जाने माने कोरियोग्राफर अनूप बैनर्जी सहित इस जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद थी।

Miss Eva

बतां दे कि फैशन जगत में अपने सुनहरे भविष्य की शुरुआत करने वाली लड़कियों के लिए मिस ईवा फैशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। डी.एल.के.पब्लिकेशन द्वारा आयोजित मिस ईवा इंडिया 2017 एक सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसमें पूरे भारत की लड़कियां भाग लेंगी।

Miss Eva

पंजाब केसरी दिल्ली इस पूरी प्रतियोगिता में बतौर मीडिया पार्टनर अपनी भूमिका अदा करेगा। साथ ही www.punjabkesari.com वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी जानकारियां उपलब्ध होंगी। फैशन जगत कि नामी हस्तियां एवं फैशन के जानकारों का एक विशेष पैनल प्रतिभागियों का चुनाव करेगा। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित खिताब जैसे मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस ब्यूटीफुल बॉडी, मिसट्यूरिज्म, मिस कंगेनियम इत्यादि शामिल हैं।

भारत कपूर

Desk Team