एयरपोर्ट पर जानी मानी सिंगर-मॉडल के साथ हुई ऐसी हरकत की सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश

Summary :

NULL

बहुत काम ही लोग आपने ऐसे देखे होंगे जो देखने अपनी सही उम्र से काफी छोटे दिखाई देते है वरना तो आज की भागदौड़ और थकान टेंशन भरी जिंदगी लोगों को उम्र से पहले बूढा बना देती है। आप सोच रहे होंगे की कितने खुशकिस्मत होंगे वो लोग जिनपर उम्र का असर नहीं होता पर आपको बता दें की इस घटना में उल्टा हुआ है।

एक हसीन महिला को अपनी उम्र के मुताबिक न दिखने पर गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी तस्वीर को देखकर आप भी अंदाजा लगा लीजिये तो आपका भी जवाब होगा की इस महिला की उम्र 23-24 साल होगी पर इन मोहतरमा की सही उम्र 41 साल है। इन खूबसूरत महिला का नाम नताल‍िया जेंकिव है और ये यूक्रेन की निवासी है।

पेशे से नतालिया लामा बैंड की सिंगर हैं। ये खुद बताती है की इन्हे देखकर लोग कंफ्यूस हो जाते है और कोई इनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता। हद तो तब हो गयी जब ऐसी ही गलतफहमी का श‍िकार तुर्की के पासपोर्ट अध‍िकारी भी हो गए और इस सिंगर को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

नतालिया के अनुसार वो तुर्की में छुट्ट‍ियां मनाकर अपने घर लौट रही थीं और जब उन्होंने एयरपोर्ट पर चेक इन किया तो अधिकारी ने उन्हें हिरासत में ले लिया क्योंकि उन्हें शक था की नतालिया ने अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है। सिर्पोर्ट के अधिकारी उनके कानूनी दस्तावेजों पर यकीन नहीं कर पाए की उनकी उम्र 41 साल है।

एयरपोर्ट अधिकारीयों को लगा की नतालिया किसी और महिला के पासपोर्ट पर यात्रा कर रही है या फिर उनका पासपोर्ट जाली है। नतालिया को अधिकारीयों की इस ग़लतफहमी पर हंसने लगी और उन्हें दोबारा से जांच करने के लिए कहा।

इसी दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्रियों ने उन्हें पहचान लिया और उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने की मांग करने लगे तब अधिकारीयों को अपनी भूल का एहसास हुआ। नतालिया बताती है की उन्होंने कभी नहीं सोचा था की जिस लुक्स पर लोग उनकी तारीफ करते है उसकी वजह से उन्हें एक दिन हिरासत में भी लिया जायेगा।

Desk Team