मोहिना कुमारी सिंह ने पति सुयश रावत के साथ किया ‘लंदन ठुमकदा’ पर धमाकेदार डांस, वायरल वीडियो

Summary :

टीवी के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता की अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह ने पिछले साल शादी रचाई है। इन दिनों वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं

टीवी के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता की अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह ने पिछले साल शादी रचाई है। इन दिनों वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और एंजॉय करती हुईं नजर आ रही हैं। हाल ही में मोहिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अपने पति के साथ डांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। 
माेहिना कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए फैमिली वेडिंग के बारे में बताया। बता दें कि हाल ही में मोहिना कुमारी सिंह के घर में एक और शख्स की शादी हुई है। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार और पति सुयश के साथ खूब समय बिताती हुई नजर आ रही हैं। 
सोशल मीडिया पर मोहिना कुमारी सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह पति सुयश और उनके भाई के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मोहिना कुमारी के साथ सुयश डांस कर रहे हैं।
उनके स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं। कंगना रनौत की महशूर फिल्म क्वीन का फेमस गाना लंदन ठुमकदा पर मोहिना और उनके पति सुयश डांस करते नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो को साझा करते हुए मोहिना कुमारी सिंह ने कहा कि वह रावत ब्रदर्स के साथ इस वीडियो में डांस कर रही हैं। इसके अलावा मोहिना ने इस पोस्ट में अपनी मौसी को भी धन्यवाद कहा है। उन्हीं की वजह मोहिना के पति सुयश ने डांस किया। सोशल मीडिया पर नव विवाहित कपल के साथ भी मोहिना कुमारी ने एक तस्वीर पोस्ट की। दूल्हा-दुल्हन के साथ सुयश और मोहिना नजर आ रहे हैं। 
मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी और अभिनेत्री मोहिना ने पिछले साल 14 अक्टूबर को सुयश रावत के साथ शादी के बंधन में बंधी। बता दें कि सुयश रावत हरिद्वार के रहने वाले हैं और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश हैैं। 

Desk Team