Cancer से लड़ रहे Vaibhav Raghave की मदद करने आए Mohsin Khan, ट्रीटमेंट के लिए जुटाया फंड

Summary :

अब वैभव कैंसर के लास्ट स्टेज में हैं और उनका ट्रीटमेंट ज़ारी है। ऐसे में अब एक्टर की मदद के लिए उनके दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मोहसिन खान आगे आए हैं।

टीवी पर कुछ साल पहले एक शो खूब मशहूर हुआ था ‘निशा और उसके कजन्स’। इस शो में नज़र आने वाले सभी एक्टर्स लोगों के दिल में बस गए थें। इन्ही में से एक थे एक्टर वैभव राघव, जो इस शो के बाद एक्टिंग या किसी शो नहीं बल्कि अपनी जानलेवा बीमारी के चलते लाइमलाइट में आए हैं। काफी समय पहले एक्टर ने एक शॉकिंग खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो कैंसर सजे लड़ाई लड़ रहे हैं। 
वहीं, इस दौरान ये बात भी सामने आई थी कि इस ट्रीटमेंट की वजह से वो काम नहीं कर पा रहे, जिसके चलते वो आर्थिक तंगी का शिकार हो गए हैं। हालांकि जैसे-तैसे इलाज के कुछ वक्त बाद वो रिकवर हो गए थे, लेकिन अब एक बार फिर एक्टर को कैंसर ने अपनी चपेट में ले लिया है। अब वैभव कैंसर के लास्ट स्टेज में हैं और उनका ट्रीटमेंट ज़ारी है। 
ऐसे में अब एक्टर की मदद के लिए उनके दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मोहसिन खान आगे आए हैं। मोहसिन ने वैभव संग एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर अपलोड की। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा ‘हैलो दोस्तों मैं अपने क्लोज दोस्त और भाई वैभव कुमार सिंह राघव (हमारे वैभू) के लिए फंड इकट्ठा कर रहा हूं। वो रेयर कैंसर से जूझ रहा हैं और लास्ट स्टेज में हैं। उसका मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है।’
एक्टर ने आगे लिखा, ‘हाल ही विभू के पिता का निधन हो गया था। आज मैं आप सभी से विनती करता हूं कि आप सभी मेरे संग उसके साथ खड़े हों। प्लीज विभू का इंस्टा पेज भी चेक करें।’ आपको याद दिला दें, इससे पहले कई और स्टार्स भी वैभव राघव के लिए अपने फैंस से मदद की गुहार लगा चुके हैं। 
वहीं, अब मोहसिन खान अपने दोस्त की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने अब लोगों से कुछ पैसे डोनेट करने की मांग की है ताकि एक्टर का कैंसर ट्रीटमेंट हो सके। अब उम्मीद है कि वक्त रहते जितना फंड चाहिए उतना फंड इकट्ठा हो जाएगा। 

Desk Team