मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई का भांजा सचिन अजरबैजान से गिरफ्तार

Summary :

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड केस को लेकर विदेश में बैठे आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी बीच मूसेवाला हत्या के मास्टरमाइंड माने जा रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपियों को लेकर धरपकड़
जारी है। अब पुलिस ने इस केस को लेकर विदेश में बैठे आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू
कर दिया है। इसी बीच मूसेवाला हत्या के मास्टरमाइंड माने जा रहे गैंगस्टर लॉरेंस
बिश्नोई के भांजे सचिन थापन को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पंजाब
पुलिस ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सचिन को भारत लाने की कार्रवाई
शुरू कर दी है।

Punjabi singer Sidhu Moose Wala shot dead day after security withdrawn -  India News

दरअसल, गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा
सचिन भी मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल हैं। वहीं मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग
करने वाला एक और शख्स अनमोल बिश्नोई फिलहाल कीनिया में है। कीनिया में उसके लोकेशन
को ट्रेस कर लिया गया है
, जल्द ही उसे
गिरफ्तार किया जा सकती है। अनमोल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई
है। दोनों सिंगर की हत्या से पहले ही फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर भाग गए
थे।

Lawrence Bishnoi Gang!

सचिन थापन वही शख्स है जिसने मूसेवाला की हत्या के बाद 2 जून को एक वीडियो
जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस ने भी वीडियो में जो
आवाज थी उसकी जांच कर कंफर्म किया था कि ये लॉरेस का भांजा सचिन ही है। सचिन पर
शूटर्स को हथियारा मुहैया कराने और पूरा लॉजिटिक्स सपोर्ट उपलब्ध कराने का आरोप
है।

Sidhu Moosewala killing: Key accused Sachin Thapan Bishnoi nabbed in  Azerbaijan, Lawrence's brother Anmol traced to

बता दें कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सचिन बिश्नोई
को भारत लाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जल्द ही वह पंजाब पुलिस की
गिरफ्त में होगा। मानसा पुलिस ने सचिन को मूसेवाला हत्याकांड में नामजद आरोपी
बनाया है। इसके अलावा सचिन पर 12 आपराधिक मामले चल रहे हैं जिसमें हत्या और फिरौती
जैसे अपराध शामिल हैं।

Sidhu Moose Wala - Wikipedia

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर
दी गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस के मुताबिक
हत्याकांड में 6 शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था। सभी निशानेबाजों ने मूसेवाला पर
कई राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने अबतक 6 शूटरों की पहचान कर ली है।

Desk Team