बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कुछ दिन पहले एलान किया था वह इस साल मदर्स डे पर सभी माओं के लिए एक तोहफा लाएंगे। 10 मई यानी आज रविवार को मदर्स डे है और उनका वह तोहफा हम सबके सामने आ चुका है। बता दें कि मदर्स डे के अवसर पर सभी माओं के लिए आयुष्मान खुराना ने ‘मां’ गाना समर्पित करते हुए आज रिलीज किया है।

इससे पहले भी कई गानों में आयुष्मान खुराना अपनी आवाज दे चुके हैं। एक्टर के साथ एक बेहतरीन सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी आयुष्मान खुराना हैं। म्यूजिक डायरेक्टर रोचक कोहली और आयुष्मान खुराना ने यह गाना एक साथ बनाया है। बता दें कि रोचक कोहली आयुष्मान खुराना के दोस्त हैं। इस गाने में अपनी आवाज भी आयुष्मान के साथ रोचक ने दी है। हालांकि गुरप्रीत सैनी ने इस गाने के बोल लिखे हैं।
आयुष्मान ने इस गाने को रिलीज करते हुए कहा, ‘यूं तो हर दिन को मदर्स डे कहना चाहिए क्योंकि मां अपने बच्चों के लिए इतना त्याग करती है, इतना प्यार लुटाती हैं। यह बहुत खास है कि हम एक दिन अपनी माओं के लिए समर्पित करते हैं।’
आयुष्मान खुराना का लेटेस्ट सॉन्ग यहां देखें
इस गाने को आयुष्मान ने आवाज दी है साथ में एक बार फिर अपने दोस्त रोचक कोहली के साथ काम करने की खुशी भी जाहिर की। आयुष्मान खुराना की फिल्मों की बात करें तो उनकी लगातार बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में सुपरहिट रही हैं।

पिछली बार ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में आयुष्मान खुराना नजर आये थे। अब उनकी आगामी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ है जो रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



