मौनी रॉय ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, कपल ने लिया ‘माता रानी’ का आशीर्वाद

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने पिछले महीने 27 जनवरी 2022 को परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस  मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने पिछले महीने 27 जनवरी 2022 को परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। कपल की शादी गोवा में मलयाली और बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी संपन्न हुई। दोनों की शादी को एक महीना कम्पलीट हुआ है ऐसे में कपल ने साथ में  पहले महीने की एनिवर्सरी मनाई।  इस स्पेशल अवसर पर मौनी और सूरज ने माता की चौकी पर आरती की, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।  
पहले महीने की एनिवर्सरी के स्पेशल दिन इस न्यूली वेडिंग मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये जोड़ा आध्यात्मिक पक्ष को दिखाया गया है। मौनी और सूरज को उनके बेंगलुरु स्थित घर पर माता की चौकी पर आरती करते देखा जा सकता है। इस खास दिन पर दोनों मैचिंग के हरे रंग की ड्रेस में बहुत सुंदर लग रहा है। 

लुक की बात करें तो मौनी रॉय ने एक बेहद खूबसूरत साड़ी के साथ माथा पट्टी पहनकर अपने लुक को पूरा किया था। जबकि उनके पति  सूरज ने  गुलाबी रंग के कुर्ता-पायजामा में ऑलिव नेहरू जैकेट के साथ हैंडसम लग रहे थे।
एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट
अपनी फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी के खास अवसर पर मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति सूरज नांबियार संग अपने सपनों के विवाह समारोह से कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। हालांकि इस दौरान मौनी का अपने प्यारे पति के लिए कैप्शन में दिल को छू लेने वाले नोट ने सभी का दिल जीत लिया। 

नागिन फेम ने अपने इस प्यार भरे नोट में बताया कि, कैसे वह सूरज से प्यार करती हैं और उनकी एक महीने की शादी की सालगिरह पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा था, ‘मैं तुमसे कैसे प्यार करूं? ओह, इस तरह और उस तरह। या खुशी से शायद, मैं प्रदर्शन द्वारा विस्तार से बता सकती हूं? इस तरह, और इस तरह और अब और शब्द नहीं है… एक महीना।
बताते चले, शादी के बाद से मौनी रॉय लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद भी फैंस को पूरा अपडेट रख रही हैं। वहीं फैंस भी इस नवविवाहित जोड़े पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 

Desk Team