बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब एक इवेंट में एक्ट्रेस ने पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ऐसे फेसलेस ट्रोल्स की परवाह नहीं है जो फालतू कमेंट्स पोस्ट करके खुशी पाते हैं.
ऐसे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती
बता दें, एक इवेंट में जब एक पैपराजी ने उनसे ट्रोलिंग का शिकार होने के बारे में उनके विचार पूछे तो उन्होंने कहा, “कुछ नहीं। देखती ही नहीं। सबको अपना काम करने दो। मैं ऐसे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती। अगर आप दूसरों को ट्रोल करने के लिए पर्दे के पीछे छिपते हैं और अगर आपको इसमें खुशी मिलती है तो ऐसा ही करिए।”
मौनी रॉय हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुईं। इस इवेंट में उनके लुक ने ट्रोल्स को उन पर कमेंटबाजी करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि मौनी के माथे में कुछ गड़बड़ है और इसे प्लास्टिक सर्जरी की गलती होने का कारण बताया।
नई प्लास्टिक सर्जरी
इतना ही नहीं, मार्च में उन्होंने बैंग्स के साथ कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया था। इसके बादट्रोल्स ने कमेंट सेक्शन में उन पर हमला बोल दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, “माथे पर पड़े दाग को छिपाने का यह एक अच्छा तरीका है” और दूसरे यूजर ने लिखा, “हर पब्लिक अपीयरेंस में एक नई प्लास्टिक सर्जरी है।” हालांकि अब एक्ट्रेस ने जवाब देकर सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।
ग्लैमरस लगना है तो Mouni Roy की तरह पहनें ये डिजाइनर साड़ी
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अपनी आने वाली हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म में मोहब्बत नाम की भूत की लवर का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी, बी युनीक और आसिफ खान नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



