टीवी से लेकर बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों गोवा में मस्ती कर रही हैं। मंगलवार यानी 28 सितंबर को मौनी का बर्थडे था। ऐसे में उन्होंने इस दिन को भी खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इस दौरान अभिनेत्री ने गोवा में अपने दोस्तों के साथ पार्टी की।

पूल किनारे अपने बर्थडे को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हुए मौनी ने जमकर एन्जॉय किया। अब हाल ही में मौनी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ अनसीन तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक्ट्रेस जमकर एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

नागिन एक्ट्रेस ने अपनी बर्थडे की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में तस्वीरों में मौनी रॉय को कभी पूल के अंदर तो कभी पूल के किनारे देखा जा सकता है। यही नहीं मौनी के बर्थडे पर एक्ट्रेस के लिए स्पेशल डेकोरेशन भी की गई है। जिसकी झलक अदाकारा ने वीडियो में दिखाई है।

इसके अलावा एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बर्थडे केक के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान फोटो में मौनी सुपर सिजलिंग नजर आ रही हैं। चेहरे पर एक्ट्रेस का ग्लो देखते ही बनता है। वहीं इन तस्वीरों में उनके दोस्त भी फोटो में देखे जा सकते हैं।

मालूम हो अपने स्पेशल डे को मानाने से पहले मौनी पूल में अपने दोस्तों संग प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन को एन्जॉय करते हुए नजर आई थीं। मौनी ने अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन से बिकिनी में अपनी सुपर गॉर्जियस फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थीं। बिकिनी पर खुले बाल और न्यूड मेकअप में मौनी बेहद स्टनिंग लग रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



