राज कुंद्रा केस में शर्लिन चोपड़ा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, आज पूछताछ के लिए बुलाया

Summary :

शर्लिन से शुक्रवार को पूछताछ होगी। पुलिस लगातार नए गवाहों और पीड़‍ितों से पूछताछ कर रही है। लेकिन शर्लिन की गवाही राज कुंद्रा की परेशानियां बढ़ाने वाली हैं। ऐसा इसलिए कि शर्लिन न सिर्फ पॉर्न फिल्‍म केस में अहम गवाह हैं, बल्‍क‍ि वह राज कुंद्रा पर सेक्‍सुअल हैरसमेंट के भी आरोप लगा चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई से जेल में हैं  पुलिस रिमांड में रहने के बाद अब वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। इस केस में पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का भी नाम है। शर्लिन ने राज कुंद्रा के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। केस में ताजा अपडेट है कि अब मुंबई क्राइम ब्रांच एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ करने वाली है। इसके लिए एक्ट्रेस को पुलिस द्वारा समन भेज दिया गया है। 


पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा से पहले भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्होंने इस केस में सबसे पहले पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया था। अब राज कुंद्र की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से मुंबई क्राइम ब्रांच शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ करने वाली है। 


शर्लिन से शुक्रवार को पूछताछ होगी। पुलिस लगातार नए गवाहों और पीड़‍ितों से पूछताछ कर रही है। लेकिन शर्लिन की गवाही राज कुंद्रा की परेशानियां बढ़ाने वाली हैं। ऐसा इसलिए कि शर्लिन न सिर्फ पॉर्न फिल्‍म केस में अहम गवाह हैं, बल्‍क‍ि वह राज कुंद्रा पर सेक्‍सुअल हैरसमेंट के भी आरोप लगा चुकी हैं।

राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन्‍हें पहले 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखा गया, जबकि किला कोर्ट ने बाद में उन्‍हें 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। सेशंस कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 10 अगस्‍त की तारीख तय की है। राज कुंद्रा के साथ ही उनके आईटी हेड रायन थार्प की जमानत याचिका पर भी 10 अगस्‍त को सुनवाई होगी। कोर्ट ने जमानत याचिका पर मुंबई पुलिस से भी जवाब मांगा है। बताया जाता है कि पुलिस एक बार फिर जमानत का विरोध करेगी।


शर्लिन चोपड़ा ने अप्रैल महीने में राज कुंद्रा के ख‍िलाफ आईपीसी की धारा 376, 384, 415, 420, 504 और 506, 354 (ए) (बी) (डी), 509, और आईटी ऐक्‍ट की धारा 67, 67 (A), मह‍िलाओं को गलत ढंग से दिखाने को लेकर अध‍िनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। शर्लिन ने अपनी श‍िकायत में यह भी दावा किया कि राज कुंद्रा ने उनसे कहा था कि श‍िल्‍पा शेट्टी के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी से वह खुश नहीं हैं।

Desk Team