महाराष्ट्री की राजधानी मुंबई में सोमवार 12 अक्टूबर को शहर के कई इलाकों में पावर ग्रिड फेल होने के कारण बिजली चली गई। बिजली गुल को लेकर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बयान देते हुए कहा कि बिजली की आपूर्ति जो टाटा की ओर से आती है वह फेल हो गई है। इसी वजह से मुंबई में बिजी बाधित हो गई। मुंबई के कई इलाकों में बिजली जाने पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने ट्वीट करके अपने रिएक्शनंस दिए।

महाराष्ट्र सरकार और संजय राउत पर बिजली गुल होने पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तंस कसा और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के साथ संजय राउत की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मिनी बुलडोजर संजय राउत को कुणाल कामरा देते नजर आ रहे हैं। कंगना ने इस तस्वीर में लिखा, मुंबई में पावरकट,ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार….क-क-क…कंगना।
#Powercut in Mumbai, meanwhile Maharashtra government क-क-क…….कंगना । pic.twitter.com/sktcXOihq7
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 12, 2020
बीते दिनों खूब तनातनी सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और संजय राउत के बीच में हुई थी। पाक अधिकृत कश्मीर से मुंबई की तुलना कंगना ने की थी जिसके बाद उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल संजय राउत ने किया था। उसके बाद बीएमसी ने अवैध निर्माण कंगना के बयान के बाद उनके ऑफिस के एक हिस्से को तोड़ दिया था।

मुंबई के कई इलाकों में बिजली जाने से अरमान मलिक ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लाइट्स आउट पावरकट। वहीं अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए कहा, बत्ती गुल। वीर दास ने ट्वीट में लिखा, बगैर बिजली के मुंबई में सब कुछ बहुत मुश्किल है।
Lights out #powercut 🙁
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) October 12, 2020
बत्ती गुल !! 😳 #powercut
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 12, 2020
It’s hard to get things done in Mumbai without power. Also…the electricity is gone.
— Vir Das (@thevirdas) October 12, 2020
T 3688 – Entire city in power outage .. somehow managing this message .. keep calm all shall be well ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 12, 2020
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट में लिखा, पूरे शहर में बिजली नहीं है। शहर में बिजली गुल होने पर कुणाल खेमू ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मुंबई की तुलना की बिजली नहीं होने पर दूसरे शहरों से।


Download Android App
Download iOS App



