मसूरी के मुरीद हुए अभिनेता शरमन जोशी

Summary :

NULL

मसूरी: फिल्म अभिनेता शरमन जोशी पहाड़ों की रानी मसूरी की प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वादियों के मुरीद हो गये हैं। इन दिनों उनकी फिल्म काशी की शूटिंग हो रही है। हालांकि पहले वह सपरिवार नया साल मनाने आये थेे। अभिनेता शरमन जोशी को मसूरी की वादियां आकर्षित कर रही हैं तथा वह फिल्म काशी की शूंटिग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी का प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को भाने वाला है तथा सबसे बड़ी बात है कि यहां के लोगों ने इसके सौंदर्य को बचाये रखा। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटको एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता बनाये रखने केे लिए प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि काशी फिल्म में उनका मुख्य किरदार है जो अपनी बहन को ढूंढने आते हैं जहां उनकी मुलाकात पत्रकार अभिनेत्री ऐश्वर्या देवन से हो जाती है और वह उनकी मदद करती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग मसूरी व बनारस में हो रही है। फिल्मों में आने पर उन्होंने बताया कि मेरे पिता व चाचा गुजराती थियेटर से जुड़े रहे, वहीं पिता अरविंद जोशी गुजराती फिल्मों के बड़े कलाकार रहे है। जिन्होंने तीन सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है उनकी राह चलते पहले मैने भी थियेटर किया व उसके बाद हिंदी फिल्मों में आ गया।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team