हिट टेलीविज़न शो नागिन के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है की इस शो के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया। कलर्स टीवी ने इस ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी और ये खबर आते ही वायरल हो गयी है। आपको बता दें नागिन सीरियल के पहले दो सीजन सुपरहिट रहे थे और इसके तीसरे टीज़र को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है इस शो का तीसरा सीजन रहस्य और सस्पेंस से भरपूर रहेगा।
इस टीज़र में शो की मुख्य स्टारकास्ट की झलक तो नहीं दिख रही पर इस टीज़र में दो शख्स एक लड़की को उठाकर ले जाते दिख रहे है और फिर ये घायल सी दिख रही लड़की को कूड़े के ढेर पर फेंक कर चले जाते है। इसके बाद ढेर सारे सांप आकर लड़की को घेर लेते है और इस तरह इच्छाधारी नागिन का जोरदार आगाज हो गया है।
पहले कहा जा रहा था की इस बार टीवी की फेवरेट नागिन मोनी रॉय को रिप्लेस करके उनकी जगह ‘कबूल है’ फेम सुरभि ज्योति मुख्य किरदार में दिख सकती है पर इस टीज़र में ऐसा कुछ नहीं नजर आ रहा है।
इस टेलीविज़न शो की प्रोडूसर एकता कपूर की तरफ से शो की स्टारकास्ट को चेंज करने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। आपको बता दें की इस शो के पहले दो सीजन में मुख्य किरदार ‘इच्छाधारी नागिन शिवन्या ‘ को मौनी रॉय ने निभाया था।
जिनके दमदार अभिनय को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। इस शो के बाद तो मौनी रॉय की सफलता में चार चाँद लग गए थे। उनके साथ शेषा के किरदार में अदा खान ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
आपको बता दें इस बार मौनी रॉय के इस शो में न होने की बड़ी वजह उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को भी माना जा रहा है। मौनी रॉय जल्द अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘गोल्ड’ से डेब्यू करने वाली है।
इस फिल्म में उनके साथ मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार होंगे। नागिन शो की लोकप्रियता को देखते हुए इसे बिग बॉस के साथ ऑन एयर नहीं किया गया था क्योंकि टीआरपी के मामले में इस शो ने पहले बिग बॉस को काफी पीछे छोड़ दिया था।