लास्ट नाईट बिग बॉस 15 में बहुत कुछ धमाकेदार हुआ। टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर ने शो में शानदार एंट्री की। एकता कपूर के चार्म और औरा के साथ खूब फायरवर्क हुआ। एकता कपूर ने कंटेस्टेंट के साथ बातचीत की और नागिन के नए सीजन के बारे में भी बताया एकता ने बताया कि शो के लिए कास्टिंग हो चुकी है शो में दो नागिन होंगी,एक नागिन चुनी जा चुकी है लेकिन दूसरी की तलाश अभी जारी है।

इसी के साथ एकता कपूर ने शो की हीरोइनों को लेकर भी एक बड़ा हिंट दे दिया है। इसके बाद से ही अब सोशल मीडिया पर गेसिंग गेम चालू हो गया है। दरअसल बिग बॉस 15 के मंच पर एकता कपूर ने कहा है कि नागिन 6 की पहली हीरोइन का नाम एम (M) से शुरू होता है और इसके बारे में सलमान खान भी जानते हैं। एकता ने ये भी कहा है कि दूसरी हीरोइन का नाम अभी तक डिसाइड नहीं हो पाया है।
एकता ने फैन्स और ऑडियंस से कहा कि उस एक्ट्रेस का नाम ‘ऍम’ (M) से शुरू होता है, नागिन शो 30 जनवरी 2022 से टीवी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। जब एकता ने यह बात कही कि जो नागिन का रोल प्ले कर रही है उस एक्ट्रेस को हम जानते हैं तो उसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर वह कौन है , एकता ने कहा, “आप तो जानते ही है के वो कौन है, लेकिन मैं अभी सबको नहीं बता सकती।”
जिसका नाम ‘एम’ से शुरू होता है और जिसका सलमान खान के साथ थोड़ा सा संबंध भी है, जिन नामों का अनुमान लगा सकते हैं उनमें से एक अभिनेत्री महिमा मकवाना का है,महिमा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आएंगी। वैसे महिमा के अलावा मीशा अय्यर के नाम की भी चर्चा में है क्योंकि वह इसी सीजन की कंटेस्टेंट रही हैं और कुछ दिनों पहले ही शो से बाहर हुई हैं। खैर, जब तक एकता कपूर जब तक खुद नाम की अनाउंसमेंट नहीं करती हम इंतजार करते हैं और देखते हैं कि क्या महिमा इस सीजन की नागिन बनेंगी या मायशा। या फिर कोई और ही एक्ट्रेस एंट्री मारेंगी।

वैसे एकता की इस नागिना सीरीज की अब तक की सूबसे पॉपुलर नागिन मौनी रॉय हैं। मौनी इस शो के हर सीरीयल में अपनी झलक दिखाती रहती हैं। मौनी की इस शो के बाद पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी थी।


Download Android App
Download iOS App



