शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से जेल से लौटे हैं, मीडिया की नजरों से बचे हुए थे। अभी तक उनकी पब्लिक अपीयरेंस नहीं हुई थी। केवल पब्लिक अपीयरेंस ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से भी राज गायब थे। राज ने कुछ दिन पहले ही अपने दोनों सोशल ट्वीटर और इंस्टाग्राम हैंडल डिलीट कर चुके हैं। इसके विपरित शिल्पा शेट्टी हर जगह नजर आईं और वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

मीडिया की नजरों से बचे हुए थे और अब वो अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आए हैं। जेल से निकलने के बाद यह पहला मौका है जब राज कुंद्रा कैमरे के सामने आए हों वो भी अपनी पत्नी के साथ। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शिल्पा की ये तस्वीरें हिमाचल प्रदेश की मां चामुण्डा देवी मंदिर की हैं। शिल्पा ने ही सोशल मीडिया पर अपनी मंदिर विजिट की तस्वीरें व वीडियोज शेयर की हैं, जहां उन्होंने एक लंबे समय बाद राज संग पब्लिक अपीरियरेंस दी है।

इन तस्वीरों से पहले शिल्पा वैष्णो देवी के दर्शन करतीं नजर आई थी। हालांकि उस वक्त शिल्पा अकेले ही माता के दर्शन करने पहुंची थी। हालांकि इस वक्त शिल्पा को राज और उनके बच्चों ने कंपनी दी है। मंदिर के अंदर पूजा करते हुए भी शिल्पा की कुछ तस्वीरें हैं, जहां वे अपने इस बुरे दौर के दौरान स्ट्रॉन्ग बने रहने की कामना करतीं नजर आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



