Naagin 7 Last Episode: आखिर क्यों ‘Naagin 7’ के आखिरी दिन रो पड़ीं Kanika Mann? एकता कपूर के इस कमेंट ने खींचा सबका ध्यान!

Summary :

Naagin 7 Last Episode: एकता कपूर का पॉपुलर और सुपरनैचरल शो नागिन 7 अब]ख़त्म हो चूका है। ड्रैगन और नागिन की लड़ाई के साथ शुरू हुआ ये शो अपने अपने अंतिन पड़ाव पर 14 जून को पहुंचा। इसी दिन शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसके बाद अब शो के तमाम स्टार्स इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी अनंत कुल की नागरानी अनंता के रोल में दिखीं और ड्रैगन के अवतार में कनिका मान ने तहलका मचा दिया। ड्रैगन बनी कनिका मान को खूब प्यार मिला और आखिरी दिन वह सेट पर रोती हुई…

Naagin 7 Last Episode: एकता कपूर का पॉपुलर और सुपरनैचरल शो नागिन 7 अब]ख़त्म हो चूका है। ड्रैगन और नागिन की लड़ाई के साथ शुरू हुआ ये शो अपने अपने अंतिन पड़ाव पर 14 जून को पहुंचा। इसी दिन शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसके बाद अब शो के तमाम स्टार्स इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी अनंत कुल की नागरानी अनंता के रोल में दिखीं और ड्रैगन के अवतार में कनिका मान ने तहलका मचा दिया। ड्रैगन बनी कनिका मान को खूब प्यार मिला और आखिरी दिन वह सेट पर रोती हुई नजर आईं।

Naagin 7 Last Episode: सेट पर आखिरी दिन फूट-फूटकर रोईं Kanika Mann

Naagin 7 Last Episode
Naagin 7 Last Episode( Source: Social Media)

हाल ही में ‘राधिका’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका मन ने रोते हुए वीडियो शेयर किया। साथ ही शो की बीटीएस तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, ‘राधिका अब इस सफर को अलविदा कह रही है, लेकिन ड्रैगन कभी सच में खत्म नहीं होते। मैं दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं कलर्स टीवी, मेरी सबसे पसंदीदा एकता कपूर, बालाजी टेलीफिल्म्स की पूरी टीम और उन सभी लोगों को जिन्होंने राधिका पर भरोसा किया और उसे इतना प्यार दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanika mann (@officialkanikamann)

आप सभी के प्यार और समर्थन की वजह से ही यह किरदार इतना खास बन पाया। हम सब मिलकर इस ड्रैगन की विरासत और उसकी यादों को हमेशा जिंदा रखेंगे.’

एकता कपूर के इस कमेंट ने खींचा सबका ध्यान!

Naagin 7 Last Episode( Source: Social Media)
Naagin 7 Last Episode( Source: Social Media)

एकता कपूर ने कनिका की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारा ड्रैगन रो रहा है। स्क्रीन पर आग उगलने वाला ड्रैगन तो शानदार था ही, लेकिन इस इमोशनल रूप ने हैरान कर दिया। और प्लीज, मुझे ‘लेडी’ मत बुलाओ! मैं तुम्हारे साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूँ। कनिका, तुम एक कमाल की एक्ट्रेस हो और इस शो में तुम्हारी परफॉर्मेंस मेरे लिए एक खूबसूरत सरप्राइज जैसी रही। अब मुझे हमारी अगली ‘जय माता दी’ वाली जर्नी का बेसब्री से इंतजार है।’

ख़त्म हुआ नागिन का सफर

Naagin 7 Last Episode( Source: Social Media)
Naagin 7 Last Episode( Source: Social Media)

एकता कपूर ने खुलासा किया है कि ‘नागिन 7’ को शुरुआत में सिर्फ 30 एपिसोड का ही बनाने का प्लान था। हालांकि, दर्शकों से मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे बढ़ाकर 48 एपिसोड तक टेलिकास्ट किया गया। अब फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि इस शो का अगला सीजन यानी ‘नागिन 8’ अगले साल, 2027 में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Also Read: Bharat Bhagya Vidhata को पछाड़कर Main Vaapas Aaunga ने मारी बाज़ी, जानें दिलजीत के सामने क्यों फीकी पड़ गई कंगना?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।