Muharram 2026 Date and Time in India: 16 या 17 जून, भारत में कब से शुरू होगा मुहर्रम? जानें आशूरा की डेट और सरकारी छुट्टी की पूरी डिटेल

Summary :

मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसे इस्लाम के चार सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इसी महीने से मुसलमानों का नया साल शुरू होता है। दुनिया भर के मुसलमान इस पूरे महीने इबादत करते हैं और अपने धर्म को याद करते हैं। क्योंकि इस्लाम के सभी त्योहार चांद देखकर तय होते हैं, इसलिए मुहर्रम की सही तारीख भी नया चांद दिखने पर ही निर्भर करती है। ऐसे में सवाल है कि Muharram Kab Hai? आइए जानें Muharram 2026 Date and Time in India के बारे में। Muharram 2026 Date and Time in India:…

मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसे इस्लाम के चार सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इसी महीने से मुसलमानों का नया साल शुरू होता है। दुनिया भर के मुसलमान इस पूरे महीने इबादत करते हैं और अपने धर्म को याद करते हैं। क्योंकि इस्लाम के सभी त्योहार चांद देखकर तय होते हैं, इसलिए मुहर्रम की सही तारीख भी नया चांद दिखने पर ही निर्भर करती है। ऐसे में सवाल है कि Muharram Kab Hai? आइए जानें Muharram 2026 Date and Time in India के बारे में।

Muharram 2026 Date and Time in India: इस साल कब है मुहर्रम?

Muharram 2026 Date and Time in India
Muharram 2026 Date and Time in India (Source: Social Media)
मुहर्रम इस्लामिक साल का पहला महीना है। इस महीने के 10वें दिन को ‘आशूरा’ कहा जाता है, जिसका बहुत खास महत्व है। साल 2026 में मुहर्रम का महीना 16 या 17 जून के आसपास शुरू हो सकता है (यह पूरी तरह चांद दिखने पर निर्भर करेगा)। अगर 16 जून को चांद दिखता है, तो सबसे मुख्य दिन यानी ‘यौम-ए-आशूरा’ 25 जून को होगा। अगर चांद 16 जून को नहीं दिखता, तो आशूरा 26 जून को मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानें Muharram Holiday 2026 कब है।

Muharram 2026 Date in India Holiday: भारत में मुहर्रम की छुट्टी कब?

साल 2026 में मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार, 26 जून 2026 को सरकारी छुट्टी रहेगी। भारत सरकार की तरफ से यह एक आधिकारिक छुट्टी है, इसलिए इस दिन देशभर के सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे

मुहर्रम में मातम क्यों मनाया जाता है?

Muharram 2026 Date and Time in India
Muharram 2026 Date and Time in India (Source: Social Media)

मुहर्रम में शोक (मातम) मनाने की शुरुआत इस महीने की पहली रात से ही हो जाती है और यह 10 दिनों तक चलती है। इतिहास में इसी महीने के शुरुआती 10 दिनों में अत्याचारी शासक यजीद ने इमाम हुसैन, उनके परिवार, महिलाओं और बच्चों का पानी तक बंद कर दिया था और उन्हें बहुत सताया था। इनमें से ज्यादातर लोग इमाम हुसैन के साथ कर्बला की जंग में शहीद हो गए थे।

मुहर्रम के 10वें दिन को ‘यौम-ए-अशूरा’ कहते हैं। इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के नाती इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ भूख-प्यास से तड़पते हुए शहीद हो गए थे। इसी दुख में इस दिन ताजिए निकाले जाते हैं और शोक मनाया जाता है।

शिया मुसलमानों की परंपराएं

Muharram 2026 Date and Time in India
Muharram 2026 Date and Time in India (Source: Social Media)
इमाम हुसैन की याद में शिया समुदाय के लोग मुहर्रम के 9वें और 10वें दिन अपने बालों में तेल या कंघी तक नहीं लगाते। वे कर्बला के शहीदों के दुख में बिना बाल-दाढ़ी बनवाए सादगी से रहते हैं। 10वें मुहर्रम को वे ‘फाका’ रखते हैं, जिसका मतलब है पूरे दिन भूखा-प्यासा रहना। फिर शाम को करीब 4 से 5 बजे वे सादा खाना खाकर अपना फाका खोलते हैं, जिसे ‘फाका शिकनी’ कहते हैं। चूंकि इमाम हुसैन को प्यासा शहीद किया गया था, इसलिए उनकी याद में जगह-जगह पानी और शर्बत पिलाने के लिए ‘सबील’ लगाई जाती है और लंगर बांटकर लोगों को खाना खिलाया जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।