Naagin 7 Last Finale Date: इस दिन टेलीकास्ट होगा ‘नागिन 7’ का महा-फिनाले, ड्रैगन का काल बनने आ रहीं पुरानी नागिनें, Ekta Kapoor ने खोला राज

Summary :

Naagin 7 Last Finale Date: टीवी के सबसे फेमस फैंटेसी शोज़ में से एक ‘नागिन 7’ अपने आखिरी पड़ाव पर है। सेट से आ रही खबरों, वायरल प्रोमो और फिनाले की तारीख को लेकर फैली उलझन ने दर्शकों के बीच नया सस्पेंस पैदा कर दिया है। कहानी अब उस मोड़ पर पहुंच गई है जहां ड्रैगन की ताकत, नागलोक की शक्ति और दो बहनों का सच एक साथ टकराने वाला है। Naagin 7 Last Finale Date: जब ड्रैगन की क्रूरता बढ़ी, तब नागलोक से जोरदार हुंकार गूंज उठी   View this post on Instagram   A post shared by Colors…

Naagin 7 Last Finale Date: टीवी के सबसे फेमस फैंटेसी शोज़ में से एक ‘नागिन 7’ अपने आखिरी पड़ाव पर है। सेट से आ रही खबरों, वायरल प्रोमो और फिनाले की तारीख को लेकर फैली उलझन ने दर्शकों के बीच नया सस्पेंस पैदा कर दिया है। कहानी अब उस मोड़ पर पहुंच गई है जहां ड्रैगन की ताकत, नागलोक की शक्ति और दो बहनों का सच एक साथ टकराने वाला है।

Naagin 7 Last Finale Date: जब ड्रैगन की क्रूरता बढ़ी, तब नागलोक से जोरदार हुंकार गूंज उठी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV Asia Pacific (@colorsapac)

नागिन 7′ के इस आखिरी मोड़ पर विलेन बनीं कनिका मान (ड्रैगन) और राधिका की बुरी ताकतों ने मिलकर चारों तरफ तबाही मचा रखी है। अपरा यानी आहाना (प्रियंका चाहर चौधरी) अकेले ही इन बुरी ताकतों के खिलाफ डटकर मुकाबला कर रही हैं। लेकिन जब ड्रैगन अपनी खूंखार आग से अपरा को चारों तरफ से घेर लेता है और उसे हराने की कगार पर पहुंच जाता है, तभी कहानी में सबसे बड़ा चमत्कार होता है।

आसमान बिजली की गड़गड़ाहट से कांप उठता है और अपरा की मदद के लिए ‘नागिन’ इतिहास की सबसे फेवरेट और शक्तिशाली नागिनें-तेजस्वी प्रकाश (प्रथा) और अनीता हसनंदानी (विशाखा) की धमाकेदार एंट्री होती है। इन सभी नागिनों का एक साथ आना ही इस सीजन का सबसे बड़ा हाइलाइट है, जो ड्रैगन का हमेशा के लिए नामोनिशान मिटाने आ रही हैं।

याददाश्त वापस आते ही अनंता के मन में बदले की आग जाग उठी। उसने अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए सूरी परिवार को खत्म करना शुरू कर दिया। एक-एक करके अनंता ने सूरी परिवार के उन सभी गुनाहगारों और अपने दुश्मनों को मौत के घाट उतार दिया जिन्होंने उसके हंसते-खेलते संसार को उजाड़ा था।

इसी बीच कहानी का सबसे बड़ा राज खुला कि नायक आर्यमन असल में अनंतकुल का ही ‘नागराज’ है, जिसका सच सबके सामने आ गया। लेकिन सस्पेंस यहीं खत्म नहीं हुआ, अनंता के पैरों तले जमीन तब खिसक गई जब उसे पता चला कि जो ‘ड्रैगन’ बनकर उसकी जान के पीछे पड़ी है, वो राधिका (कनिका मान) कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी सगी बहन है।

Naagin Promo Fans Reaction: फैंस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Naagin Promo Fans Reaction
Naagin Promo Fans Reaction ( Source : Soocial Media)

‘नागिन 7’ के फिनाले प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। जहां कई दर्शक तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी की वापसी से एक्साइटेड नजर आए, वहीं कुछ फैंस ने मेकर्स से अन्य अहम किरदारों को भी बराबर स्क्रीन स्पेस देने की मांग की।

एक यूजर kranti_senapati_eli ने कमेंट करते हुए लिखा, “तीन नहीं, चार नागिन हैं, भारणी को क्यों भूल जाते हो आप लोग?” वहीं aryannnn.27 ने नाराजगी जताते हुए कहा, “पूरे एपिसोड में सिर्फ भारणी थी, फिर भी उनका नाम हटा दिया गया।”

इसके अलावा aehemjaiswalofficial ने भी सवाल उठाते हुए लिखा, “सुशांता भी तो है।” इन कमेंट्स से साफ है कि दर्शक सिर्फ मुख्य किरदारों ही नहीं, बल्कि कहानी के हर महत्वपूर्ण पात्र को फिनाले में अहम भूमिका निभाते देखना चाहते हैं।

Naagin 7 Upcoming Episode: क्या 13 जून को दिखेगा आखिरी सीन?

Naagin 7 Upcoming Episode
Naagin 7 Upcoming Episode ( Source : Social Media)

एक होने के बाद अनंता और राधिका मिलकर अपनी असली ताकतों का इस्तेमाल करती हैं और बाहर से आए सभी दुश्मनों और बुरी शक्तियों के खिलाफ एक साथ युद्ध लड़ती हैं। इस महा-मुकाबले को और ग्रैंड बनाने के लिए अनीता हसनंदानी (विशाखा) और दिव्या अग्रवाल (सुशांता) भी उनके साथ खड़ी हो जाती हैं। सभी नागिनें मिलकर एक ऐसा अजेय चक्रव्यूह बनाती हैं जिसके सामने हर बुरी ताकत भस्म हो जाती है और नागमणि को हमेशा के लिए सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर दिया जाता है।

चूंकि शो को दर्शकों की भारी मांग पर 30 से बढ़ाकर 48 एपिसोड का किया गया था, इसलिए इसका क्लाइमेक्स किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। अब फैंस बस यही जानने के लिए बेचैन हैं कि शो 7 जून को एकता कपूर के बर्थडे पर खत्म होगा या फिर वायरल प्रोमो के मुताबिक 13 जून को कोई नया ट्विस्ट आएगा।

Read More: ‘देवरा’ के बाद ‘पेड्डी’ में भी Janhvi kapoor के साथ हुआ धोखा! आखिर साउथ की फिल्मों में क्यों ‘शो-पीस’ बनकर रह जाती हैं बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।