नागा चैतन्य ने बताये लाल सिंह चड्डा में काम करने के अपने एक्सपीरियंस, आमिर खान के लिए कही ये बात

Summary :

आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर रविवार को रिलीज़ करा दिया गया है। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नज़र आएँगी। ट्रेलर को दर्शको का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर रविवार को रिलीज़ करा दिया गया है।  फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नज़र आएँगी।  ट्रेलर को दर्शको का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में अपना बॉलीवुड डेब्यू करते नज़र आने वाले है साउथ स्टार नागा चैतैन्य।
 नागा चैतन्य टॉलीवूड के मग्स्टर नागार्जुन के बेटे और एक्टर वेंकेटेश के भांजे है । साउथ इंडस्ट्री में वह जाना माना नाम है। इस फिल्म में वह पहली बार आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले है। रविवार को IPL के फिनाले में रिलीज़ किये गए 3 मिनट के ट्रेलर में आमिर खान के किरदार के अलग अलग रूप दिखाए गए। 
फिल्म में अहम् भूमिका निभाते नज़र आने वाले है नागा चैतन्य।  नागा ने आमिर खान के बारे में बात करते हुए बताया की वह आमिर के बहुत बड़े फैन है।  ट्रेलर रिलीज़ के कुछ देर बाद नागा ने फिल्म को लेकर अपने एक्सपीरियंस शेयर किया। मीडिया इंटरेक्शन में नागा चैतन्य ने आमिर खान के बारे में बात करते हुए कहा कि आमिर खान उन एक्टर्स में से एक है जो हमेशा कंटेंट के बारे में पहले सोचते है बाद में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। 
नागा ने ये भी कहा कि उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा इस फिल्म की शूटिंग के दौरान। नागा ने आगे कहा “एक बात तो तय है कि पिछले 12 सालों में मैंने जो कुछ सीखा है, उससे कही ज्यादा मैंने आमिर सर से 45 दिनों में सीखा है। उनके पास यह अद्भुत जादू है कि वह बिना कोशिश किए भी लोगों को प्रभावित कर सकते है। “
लाल सिंह चड्डा में करीना कपूर आमिर खान और नागा चैतन्य के अलावा मोना सिंह भी अहम् किरदार करती नज़र आने वाली है।  ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव प्रोडूस कर रहे है। 

Desk Team