Nancy Grewal stabbed in canada: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में रहने वाली भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर Nancy Grewal की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना 3 मार्च की रात को ओंटारियो के लासाल (LaSalle) इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार रात करीब 9:30 बजे टॉड लेन इलाके से चाकूबाजी की सूचना मिली थी। जब पुलिस और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे तो नैंसी गंभीर रूप से घायल हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Nancy Grewal stabbed in Canada: कनाडा के ओंटारियो में 45 वर्षीय यूट्यूबर की हत्या, इलाके में सनसनी

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और फिलहाल किसी सस्पीशियस को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला माना गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और डोरबेल फुटेज की भी जांच की जा रही है। स्थानीय समुदाय इस घटना से दंग है, क्योंकि यह इलाका आम तौर पर शांत माना जाता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी जानकारी हो तो वह पुलिस को जरूर बताएं।
Nancy Grewal Murder: कौन थीं नैंसी ग्रेवाल? पंजाब से कनाडा तक बना लिया था सोशल मीडिया पर नाम

नैंसी ग्रेवाल, जिनका असली नाम अनीता अग्निहोत्री बताया जा रहा है, मूल रूप से पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थीं। पढ़ाई के बाद वह विदेश चली गईं और बाद में कनाडा में बस गईं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती थीं और अपने वीडियो के जरिए पंजाब की राजनीति, सामाजिक मुद्दों और भारत-कनाडा संबंधों पर खुलकर राय रखती थीं।
यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर उनके हजारों फॉलोअर्स थे। खास बात यह थी कि वह कई कॉन्ट्रोवर्सिअल मुद्दों पर भी बेबाकी से बोलती थीं। उनके वीडियो अक्सर चर्चा में रहते थे और कई बार सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ जाती थी।
बताया जाता है कि नैंसी ग्रेवाल पहले कनाडा के कैलगरी में रहती थीं, लेकिन बाद में ओंटारियो के विंडसर-लासाल इलाके में रहने लगीं। वहीं से वह अपना सोशल मीडिया कंटेंट बनाती थीं और लाइव चर्चाओं में भी हिस्सा लेती थीं।
Nancy Grewal Social Media Influencer: परिवार का बड़ा आरोप – पहले मिल चुकी थीं धमकियां, हत्या में साजिश की आशंका

नैंसी ग्रेवाल की मौत के बाद पंजाब में रह रहे उनके परिवार ने हत्या के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि नैंसी को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं और उन्होंने इस बारे में लोकल अधिकारियों को भी बताया था।
परिजनों का यह भी दावा है कि कुछ महीने पहले उनके घर में आग लगाने की घटना भी हुई थी, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। अब परिवार ने कनाडा सरकार और पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
दूसरी ओर, पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी। इस घटना के बाद भारत और कनाडा दोनों देशों में सोशल मीडिया पर नैंसी ग्रेवाल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
Read More: Ayesha Khan के साथ कौन करना चाहता है रेप, एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलास सुन चौंक जाएंगे आप

















