नेशनल क्रश बनी साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का आज बर्थडे है। वैसे इस वक्त एक्ट्रेस का करियर तेज़ी से रफ़्तार पकड़ रहा है। साउथ सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाली रश्मिका अब बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। वैसे आज एक्ट्रेस 25 साल की हो गई हैं और उन्होंने इतनी कम उम्र में वो मुकाम पा लिया है, जिसका ज्यादातर लोग बस सपना ही देखते है।

इस समय रश्मिका के पास खुश होने की कई वजह हैं, पर हमेशा खिलखिलाती रहने वाली रश्मिका की जिंदगी का एक ऐसा ‘सच’ भी है, जो कभी सामने नहीं आया। ये हमेशा खुश दिखने वाला चेहरा असल में किस दर्द से गुज़रा है इसका आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा।

आपको बता दे, रश्मिका मंदाना एक मीडिल क्लास परिवार की लड़की हैं। जिसने साइकोलॉजी, जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजएशन की पढ़ाई की। रश्मिका ने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और कई टीवी कर्मशियल्स में काम करने लगी थीं। सिर्फ 19 साल की उम्र में रश्मिका मंदाना ने ‘किरिक पार्टी’ से फिल्मों में डेब्यू किया। फिल्म 2016 में रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसी फिल्म के सेट पर रश्मिका मंदाना और एक्टर रक्षित शेट्टी की दोस्ती प्यार में बदलने लगी थी। फैंस को दोनों की जोड़ी भी पसंद थी। ऐसे में अफेयर की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना ने भी कंफर्म कर दिया कि वो रक्षित को डेट कर रही हैं और दोनों ने सगाई कर ली।

सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन 2018 में उनके ब्रेकअप की खबर आई। कम्पेटिबिलिटी न होने की वजह से दोनों अलग हो गए। इस खबर को सुनकर करोड़ों फैंस का दिल भी टूट गया था। तो सोचिए इतनी कम उम्र में सगाई टूटी होगी तो रश्मिका पर इसका क्या असर पड़ा होगा।


Download Android App
Download iOS App



