सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भले ही बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम नहीं रखें हों, लेकिन वो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वैसे नव्या के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं कि उनकी लाइफ में आखिरकार क्या चल रहा है। दरअसल नव्या सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिये हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती हैं।

हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने अपनी नानी जया बच्चन के लिए के खास पोस्ट शेयर की है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फोटो में जाया बच्चन और नातिन का प्यार देखते ही बन रहा है। वैसे नव्या नंदा अमिताभ बच्चन की ही तरह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैमिली की नई और अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
लेटेस्ट फोटो में नव्या अपनी नानी के साथ नजर आ रही। फोटो में जया बच्चन सफेद साड़ी पहने नजर आ रही, वहीं नव्या ने पीले रंग का सलवार सूट पहना है। खुले बाल में नव्या बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। गौरतलब है कि यह तस्वीर दिवाली की है।

बताते चले, दिवाली के मौके पर पूरा बच्चन परिवार एक साथ था। जिसकी फोटो खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन, जया, ऐश्वर्या, अभिषेक, आराध्या और श्वेता नंदा के दोनों बच्चे दिखाई दिए।


Download Android App
Download iOS App



