बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों से कम और अपनी पर्सनल लाइफ से ज़्यादा लाइमलाइट में बने हुए हैं। एक्टर और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच चल रहे विवाद से अब पूरी दुनिया वाकिफ है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर लड़ने से लेकर कोर्ट तक बहस की है और एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाए हैं।

कई बार आलिया ने पब्लिकली नवाज पर इल्ज़ामों की बारिश की है। हालांकि, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने खुद पर लगे आरोपों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया और चुप्पी बनाए रखी। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने अब इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा है कि उन्हें कोई शिकायत नही है।

अपने हालिया इंटरव्यू में नवाज ने कहा कि वो सिर्फ यही चाहते हैं कि उनके बच्चे वापस स्कूल जाएं और पढ़ाई करें। अब ऐसा हो गया है और वो इसके लिए खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं। इसके अलावा, वो चाहते हैं कि लोग पॉजिटिविटी फैलाएं और इसे वो अपने लिए बनाए रखना चाहते हैं, क्योंकि समाज में कोई भी नेगेटिविटी बाहर नहीं जानी चाहिए। इसलिए, उन्हें कोई शिकायत नहीं है और वो चीजों के बारे में नेगेटिव नहीं होना चाहते।

इंटरव्यू में नवाज ने कहा, “अफवाहों का आप कुछ नहीं कर सकते। ऐसा पहले भी हो चुका है कि किसी को खलनायक बनाने के लिए किसी ने जानबूझकर एक अफवाह फैलाई। जिस तरह से अफवाह फैलती है, दूसरे भी जुड़ते रहते हैं। आग में घी डालते हैं और लोगों को विश्वास होने लगता है। जब तक सच्चाई सामने आती है, उसका करियर खत्म हो जाता है। हर कोई अपने खोल में है अगर एक की पिट रही है, तो सब मजे ले रहे हैं।”

वहीं, बात अगर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की करें तो वे आखिरी बार सुधीर मिश्रा की ‘अफवाह’ में नजर आए थे। जल्द ही वे ‘जोगी रा सारा रारा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



