फिल्म एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने हाल फ़िलहाल रिलीज़ हुई एक बड़े बजट की फिल्म पर तंज कस्ते हुए कहा है की “सिनेमा कहा है?” इसके बाद हर जगह उनके इसी कमैंट्स की चर्चा हो रही है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक है जिन्होंने सिनेमा में हीरो की तस्वीर को बदल रख दिया है। उन्होंने अपनी परफॉरमेंस से दर्शको को काफी इम्प्रेस किया है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म मुन्नाभाई MBBS में एक छोटा सा रोल किया था। उस वक़्त फिल्मो में हीरो लम्बी हाइट वाला, अच्छी बॉडी वाला और अच्छे लुक्स रखने वाला गोरा चिट्टा लड़का हुआ करता था। साइड रोल करते करते एक दिन नवाज़ुद्दीन को उनके करियर को वो फिल्म मिली जिसने उन्हें नयी पहचान दिलाई। उसके बाद नवाज़ ने कई फिल्मे अपने बलबूते पर भी बड़ी हिट कराइ है।

सेक्रेड गेम्स में उनके रोल की काफी तारीफे हुई थी।अब नवाज़ुद्दीन बॉलीवुड का बड़ा नाम बन गए है। उनकी गिनती पंकज त्रिपाठी , मनोज वाजपई जैसे बड़े और दिग्गज अभिनेताओं में आती है। अब नवाज़ ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर बॉलीवुड वालो को मिर्ची लग सकती है। दरअसल एक इंटरव्यू में नवाज़ ने कह दिया की बड़े बजट की फिल्मो में सिनेमा ही नहीं होता है।

नवाज़ ने कहा की बड़े बजट की फिल्मे थिएटर में रिलीज़ होती है तो छोटे बजट की फिल्मे कहा जाती है? उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म्स को शुक्रिया करते हुए कहा ‘शुक्र है की OTT है जिसपर छोटे बजट की फिल्मे रिलीज़ होती है और ऑडियंस घर बैठे अच्छा सिनेमा देख सकती है।’

हाल फ़िलहाल 2 बड़ी बजट की फिल्मे रिलीज़ हुई थी SS राजामौली की RRR और प्रशांत नील की KGF 2। दोनों ही फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और नए रिकार्ड्स सेट किये है। दोनों ही फिल्मे साउथ की थी और उनके एक्टर्स भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ही थे। हालाँकि नवाज़ ने किसी भी फिल्म या एक्टर का नाम नहीं लिया है।

जब उनसे इंटरव्यू में पूछा गया की क्या कमर्शियल सिनेमा में हीरो का किरदार चेंज हुआ है तो उन्होंने जवाब दिया “नहीं , मुझे नहीं लगता मैंने मोंटो और कई फिल्मो में लीड रोल किया है लेकिन सवाल ये है की इस तरह की फिल्मे देखने के लिए कितने लोग है ? मुझे लगता है 2 साल के पेंडेमिक की वजह से OTT पर फिल्मे वेबसेरिएस अच्छी चली लेकिन जिस तरह की फिल्मे हिट हो रही उससे तो यही लगता है कि सलाहियत गयी तेल लेने अपने को तो बस एंटरटेन होना है । लोगो को एंटरटेन करो वो भी सुपरफिशल लेवल पर “

उन्होंने आगे कहा कि” मुझे लगता है छोटी फिल्मे और काम बजट को फिल्मो के लिए ये स्ट्रुगलिंग फेज है क्यूंकि इनको थिएटर रिलीज़ नहीं मिल पाती है। क्यूंकि वह पहले से ही बड़े बजट की फिल्मे है। ‘ इस तरह की फिल्मो पर बात करते हुए नवाज़ुद्दीन ने कहा ‘इस तरह की फिल्म सिर्फ एक्ससिटेमेंट और अद्भुत नज़ारे ही दिखती है। पानी हवाई जहाज़ उतरना, मच्छलिया उड़ने लगती है। लोगो को अलग किस्म का विसुअल इफ़ेक्ट देखने को मिलते है even मुझे भी ऐसी फिल्मे देखना पसंद है लेकिन इनमे सिनेमा कहा है ?”

उन्होंने ये भी कहा की शुक्र है OTT है तभी हम अच्छी फिल्मे अच्छा सिनेमा देख पा रहे है। हम फिर निश्चित हो जाते है की इस तरह की अच्छी फिल्मे बन रही है। और भी बननी चाहिए। हम सबको इस पर मिलकर काम करने की ज़रूरत है और सिनेमा पर फोकस करना ज्यादा ज़रूरी है। नवाज़ुद्दीन अपनी अगली फिल्म हीरोपंती 2 के प्रमोशन में बसी है। इस फिल्म में वह विलन की भूमिका में नज़र आने वाले है।


Download Android App
Download iOS App



