‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बदलापुर’ और ‘मांझी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगो को दीवाना बनाने वाले पॉपुलर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आपने फिल्मों में एक्टिंग करते हुए तो देखा ही है पर अब जल्द ही एक्टर एक म्यूजिक एलबम में नजर आने वाले हैं। ये उनका पहला म्यूजिक वीडियो होगा। वह बी पराक के ‘बारिश की जाए’ से डेब्यू करेंगे। म्यूजिक एलबम में पहली बार काम करने को लेकर नवाज काफी एक्ससिटेड हैं। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में अपने अनुभवों को शेयर किया।

एक्टर ने बताया कि कई साल से फिल्मों की दुनिया से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने कभी म्यूजिक की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दूसरे एक्टर्स की तरह उन्होंने ग्लैमरस दिखने या नाचने-गाने की कोशिश नहीं की। मगर बदलते दौर के साथ हर चीज का अनुभव करना चाहिए। ऐसे में वे पहली बार एक म्यूजिक एलबम में नजर आएंगे। एलबम का पोस्टर कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया है। ऐसे में नवाज के फैंस उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ये मेरे लिए एक नई दुनिया जैसा है। बी पराक जैसे दिग्गज और पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। अब बस दर्शकों के इस पर रिएक्शन का इंतजार होगा।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस म्यूजिक वीडियो में एक्टर एवं सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ नजर आएंगे। गाने के बोल जानी ने दिए हैं। एलबम को बनाने में बी पराक समेत अरविंद खैरा ने अहम भूमिका निभाई है। मालूम हो कि नवाज इन दिनों लखनउ में जोगी सा रा रा की शूटिंग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



