बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में एनसीबी के जुड़ने के बाद अब बॉलीवुड का पर्दाफाश होता जा रहा है। एनसीबी इन दिनों एक्शन मोड में है। हर छोटे- बड़े सेलिब्रिटी पर इस वक़्त एनसीबी की नज़रे बनी हुई है।
अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई वाले घर पर छापेमारी की है। वही एक्टर के अलग-अलग ठिकानों पर एनसीबी की रेड चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल, बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के मामले में एनसीबी पहले ही जांच कर रही है। अर्जुन रामपाल का नाम भी इस मामले में उछल चुका है।

बता दें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई ड्रग्स केस में पहले ही फंसे हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें एनसीबी ने गिरफ़्तार किया था। अब एक दिन पहले एनसीबी ने बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही फिरोज नाडियाडवाला को एनसीबी ने समन भी भेजा है। इससे पहले छापेमारी में एनसीबी की टीम ने फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद किया था।


Download Android App
Download iOS App



