फोटोग्राफर ने सारा अली खान से कहा- ‘मैम, नमस्ते वाला पोज दीजिए’, एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस फोटोग्राफर्स को इस वीडियो में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब  वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस फोटोग्राफर्स को इस वीडियो में पोज देती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान सारा अली खान को एक फोटोग्राफर कहता है कि वह नमस्ते वाला पोज दें। इसके बाद फोटोग्राफर को सारा अली खान ने शानदार जवाब दिया जो विषय का चर्चा बन गया है। 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि फोटोग्राफर्स के बोलने पर सारा अली खान उन्हें ढेर सारे पोज देती हैं। वहीं एक्ट्रेस से इस दौरान एक फोटोग्राफर कहता है कि, सारा मैम, नमस्ते वाला पोज दीजिए। इसके बाद बिना रुके सारा उस फोटोग्राफर को जवाब देती हैं कि नमस्ते मेरा पोज नहीं होता। अब सोशल मीडिया पर सारा का यह जवाब खूब वायरल हो रहा है। 

हालांकि सुशांत केस में ड्रग्स मामले में जब सारा अली खान का नाम सामने आया था तो उन्‍हें सोशल मीडिया पर कई आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनके फैन्स भी काफी नाराज दिखाई दिए थे। इतना ही नहीं सारा का नाम दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद उनके साथ जोड़ा गया था। ऐसी खबरें सामने आई थी कि सुशांत और सारा का अफेयर चला था। 
सारा अली खान की फिल्मों की बात करें तो कुली नंबर वन में वह दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन नजर आएंगे। बॉलीवुड में डेब्यू फिल्‍म केदारनाथ के साथ सारा अली खान ने किया था और उनके ऑपोजिट इसमें सुशांत सिंह राजपूत थे। 

Desk Team