बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच में नहीं हैं। आज भी ऋषि कपूर की कमी उनके परिवार को खलती है। अकसर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी तस्वीरें या पोस्ट नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर से ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। रिद्धिमा और नातिन समारा इस पोस्ट में नीतू कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में गणेश चतुर्थी का पर्व नीतू कपूर की ननद रीमा जैन के घर मनाया गया था। नीतू, रिद्धिमा और समारा इस खास अवसर पर शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीर नीतू ने शेयर की और ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा कि भले वो यहां नहीं हैं लेकिन वो उनका हिस्सा हैं।
रिद्धिमा ने अपने पूरे परिवार के साथ बीते रविवार को तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट का कैप्शन रिद्धिमा ने लिखा, ‘फैमिली’। तस्वीर में देखा जा सकता है कि काउच पर नीतू, रिद्धिमा और समारा बैठे दिख रहे हैं। जबकि दूसरे काउच पर रीमा जैन, मनोज जैन और आदर जैन बैठे हैं। इस तस्वीर में अरमान जैन, अनीसा जमीन और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं।
बता दें कि रीमा जैन के यहां से गणेश चतुर्थी की कुछ तस्वीरें इससे पहले करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने साझा की थीं। इन तस्वीरों में तैमूर अली खान, रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा के दोनों बच्चे नजर आ रहे थे।
करीना की उस पोस्ट में एक और तस्वीर में करीना की बुआ रीमा जैन के साथ बेटे तैमूर अली खान मस्ती करते दिखे। करीना कपूर खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि ये सब मेरे फेवरेट (प्रिय) लोग हैं।
बीते दिनों पहले करीना और सैफ अली खान ने सबको गुड न्यूज़ देते हुए बताया था कि उनके घर जल्द नया मेहमान आने वाला है। सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं थीं।


Download Android App
Download iOS App



