बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपने पति अंगद बेदी के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही है और इन छुट्टियों की कुछ तस्वीरें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , ” Casually getting into the weekend and into the ocean “, नेहा और अंगद बेदी इन तस्वीरों में बीच पर खूब मस्ती करते नजर आ रहे है।
फैंस को नेहा ओरे अंगद की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही है और इन तस्वीरों पर फैंस के काफी कमेंट भी आ रहे है। काफी समय बाद नेहा और अंगद इस तरह की छुट्टियों पर गए है और क्वालिटी टाइम बिता रहे है।
इन छुट्टियों पर जाने से पहले नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी जिसमे वो अपनी बेटी मेहर के कपड़ों की पैकिंग करती नजर आ रही थी। कैप्शन में नेहा ने लिखा था , ” ‘जब आप बीच डेस्टिनेशन के लिए अपने बच्चे का बैग पैक करते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कपड़े बहुच क्यूट और आरामदायक हों।’

नेहा धूपिया ने बीते साल मई में अंगद बेदी से शादी की थी और नवंबर में नेहा ने अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया था। नेहा की शादी की तस्वीरें और प्रेगनेंसी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
नेहा धूपिया ने अपनी शादी की एनिवर्सरी पर अपने पति अंगद बेदी के लिए बेहद स्पेशल मैसेज लिखा था और साथ में अपनी शादी का वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था , ‘मेरी जिंदगी का सबसे स्पेशल थ्रोबैक. मुझ पर अपनी जिंदगी और प्यार की बारिश करने के लिए थैंक्यू. हैप्पी एनिवर्सरी।’

आपको बता दें नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक है और अक्सर वो सामाजिक मुद्दों पर सदेश भी देती है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी पोस्ट्स को लेकर काफी संजीदा रहते है।


Download Android App
Download iOS App



