मिस इंडिया रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्डनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नेहा ने अचानक अपनी शादी से भी लोगों को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने 10 मई 2018 को एक्टर अंगद बेदी से एक गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। नेहा अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने शादी के 6 महीने बाद ही अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया था।

नेहा का नाम हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार रहा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नेहा धूपिया ने शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि शादी से पहले प्रेग्नेंट होने को लेकर उनके मम्मी-पापा का उस समय कैसा रिएक्शन था। इसी के साथ उन्होंने जल्दबाजी में शादी करने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया।

नेहा धूपिया ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने शादी से पहले अपने प्रेग्नेंट होने की बात अपने घर में बताई थी तो उनके पापा ने उन्हें अंगद से शादी के लिए सिर्फ दो दिन का टाइम दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं शादी करने से पहले ही गर्भवती थी, इसलिए जब हमने जाकर अपने माता-पिता को खबर दी, तो वे बोले यह बहुत अच्छा है, लेकिन आपके पास इसे करने के लिए सिर्फ 72 घंटे हैं।”

गुरुद्वारे में सिंपल शादी को लेकर नेहा ने कहा, “हमने बिना किसी पैमाने के शादी की थी, क्योंकि मुझे सिर्फ ढाई दिन का समय दिया गया था, ताकि मैं बॉम्बे वापस जाकर शादी कर सकूं। बस फिर हमने कहा चलो चलते हैं और शादी कर ली।” वहीं, एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां मनपिंदर उर्फ बबली धूपिया को अंगद बेदी को पहले से ही काफी पसंद करती थी। इसलिए जब उन्होंने अंगद और अपनी शादी के बारे में उन्हें बताया था तो वो बहुत खुश हुई थीं।

इतना ही नहीं नेहा ने कबूल किया था कि उनकी मां हमेशा से ही उन्हें अंगद के साथ रहने के लिए कहती थीं। जबकि उस समय में वो दूसरे रिलेशनशिप में भी थी। इस पर खुलकर बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “क्या मैं आपको बता सकती हूं कि मेरी मां को अंगद बहुत पसंद हैं। वो कहती थीं कि ‘वो बहुत अच्छा है, तुम दूसरे लोगों को क्यों डेट कर रही हो।’ हमेशा अंगद ही अंगद, मेरे घर में और कोई नाम ही नहीं होता था।”

शादी से पहले नेहा के प्रेग्नेंट होने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी किया गया था। हालांकि ट्रोलिंग का असर कभी भी नेहा के ऊपर नहीं पड़ा। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर ट्रोल होने को लेकर नेहा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरी पसंद किसी को चोट नहीं पहुंचा रही थी, इसलिए आप जो चाहते हैं, उसे करने में कोई बुराई नहीं है।” नेहा आज दो बच्चों की मां है उन्होंने साल 2021 में बेटे गुरिक को जन्म दिया है। फिलहाल नेहा अपनी पति अंगद और बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



