कोरोना कहर में लागू किए गए लॉकडाउन खत्म होने के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स हॉलिडे मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में मौनी रॉय,मंदिरा बेदी के बाद अब तापसी पन्नू और नेहा धूपिया भी मालदीप की सैर पर निकल गए हैं। हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने इस वकेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और यकीनन नेहा की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा ग्लैमरस है कि शायद तस्वीरें देख आपका भी मूड घूमने को जरूर करने लग जाएगा।

पति और बेटी के साथ वकेशन पर
नेहा धूपिया मालदीप में अपने पति अंगद बेदी और बेटी के साथ मस्ती कर रही हैं। हालिया लेटेस्ट तस्वीरें जो नेहा ने शेयर की हैं उनमें नीला आसमान समंदर की लहरों को चूमता नजर आ रहा है। इस वकेशन का पूरा लुफ्त उठाते हुए समंदर की लहरों के साथ नेहा ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट भी करवाया है। वैसे इन फोटोज में नेहा कायमत ढा रही हैं।

नेहा धूपिया वकेशन की अब तक कई सारी फोटोज साझा कर चुकी हैं। लंबे वक्त के बाद हॉलिडे मनाने के लिए रवाना हुई नेहा अपने इस वकेशन को जमकर एन्जॉए करती हुई नजर आ रही हैं।

नेहा ने एक सेल्फी शेयर की जिसमें पीछे हसबैंड अंगद बेदी अपनी बेटी के साथ चलते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने बेटी मेहर के 23 महीने पूरे होने का जश्न मनाया है।

दरअसल अगले महीने नवंबर में नेहा और अंगद की बेटी मेहर दो साल की हो जाएगी और इस खास मौके को ये फैमिली दिल खोलकर मस्ती कर रहे हैं।

मालदीव वकेशन की कुछ तस्वीरें अंगद बेदी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं,इस कपल की वकेशन वाली तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अंगद बेदी फिल्म गुंजन सक्सेना में दिखाई दिए थे। वैसे ये कपल अपनी पर्सनल लाइफ को अच्छे से एन्जॉए कर रहे हैं,साथ ही बेटी मेहर के साथ भी अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



