हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ को ‘किशोर दा’ का गाना गाते हुए देख भड़के फैंस, बोले- ‘गानों का कत्ल कर दिया’

Summary :

टीवी का सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। इस शो में हमेशा कुछ अलग और नया देखने को मिलता है।

टीवी का सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। इस शो में हमेशा कुछ अलग और नया देखने को मिलता है। हाल ही में भी शो में कुछ ऐसा देखने को जिसे देख फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, शो के वीकेंड एपिसोड में निर्देशक और गायक अमित कुमार स्पेशल मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो का यह एपिसोड महान गायक किशोर कुमार को समर्पित था, जिसमें किशोर दा के गानों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस बीच तमाम प्रतियोगियों ने किशोर दा के गानों परफॉरमेंस दी। वहीं, इस शो के जज हिमेश रेशमिया और नेहा ककक्ड़ ने भी किशोर दा का गाना गाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मगर ऐसा लगता है हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ को किशोर कुमार के गाने गाना खुद ही पर महंगा पड़ गया। 
 लोगों ने नेहा और  हिमेश को किया ट्रोल 
दरअसल लोगों को हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ का गाना कुछ खास रास नहीं आया और इन दोनों सिंगर्स को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस दौरान यूजर्स ने तरह-तरह के मीम शेयर करते हुए दोनों सिंगर्स को निशाने पर लिया है और आगे से किशोर दा के गाने ना गाने की नसीहत दी है।
एक यूजर ट्वीट करके लिखा- ‘इंडियन आइडल, कृपया किशोर कुमार के गानों को बख्श दें। मैंने किशोर कुमार के गानों पर अब तक की यह सबसे खराब सिंगिंग देखी। मेरे सभी फेवरेट सॉन्ग्स की नेहा कक्कड़, अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और कंटेस्टेंट्स ने मिलकर बैंड बजा दी। 

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘माफ करियेगा, लेकिन हिमेश रेशमिया ने इंडियन आइडल में किशोर कुमार के गाने गाकर उनका कत्ल कर दिया। वहीं, एक ने लिखा- हिमेश रेशमिया और अनु मलिक को किशोर कुमार के गानों का मर्डर करते देख किशोर दा के फैन रो रहे हैं।
बता दें कि सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के फिनाले में अब चंद दिन बाकि रह गए हैं। इस शो में फिलहाल अब कुल नौ सिंगर्स हैं, जिनमें से कोई एक इस सीजन का विजेता बनेगा। शो के जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी अपने पसंदीदा सिंगर्स को विनर बनते देखना चाहते हैं। वहीं, दर्शक भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।