बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी को बीते दिनों एक साल पूरा हो गया है। 24 अक्टूबर को नेहा और रोहनप्रीत ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। इस बीच ये कपल राजस्थान के उदयपुर पहुंचा। ऐसे में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और रोहन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें ये कपल झील के बीचों-बीच रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान नेहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ऐसे में किसी फोटो में नेहा और रोहन एक दूसरे को प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं तो किसी फोटो में एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। वैसे इस कपल ने कितने खास अंदाज में अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की है इसकी झलक उनकी फोटोज में साफ नज़र आ रही है।

नेहा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता हैं ये कपल एक झील के बीच में बोट में बैठे हुए हैं और उनके आसपास बेहद लाजवाब नजारा देखने को मिल रहा है। इस बोट पर एक टेबल भी रखी है और कुछ लोग खड़े हैं जो उनकी बोट चला रहे हैं। वहीं लुक की बात करें तो नेहा इंडियन लुक में दिखाई दे रही हैं, जब्कि रोहन जींस और शर्ट में नज़र आ रहे हैं।

वहीं नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा, और इस तरह हमारी पहली सालगिरह नजर आई। जिन्होंने भी हमें स्पेशल महसूस करवाया है उन सभी का शुक्रिया। आपकी ब्लेसिंग्स, पोस्ट्स, स्टोरीज़, मैसेज़ और ढेर सारा प्यार…हर एक चीज़ ने हमें बहुत खुशी महसूस करवाई’।
बताते चले नेहा और रोहन को एक गाने की शूटिंग के वक्त प्यार हुआ, जिसके बाद दोनों ने जल्दी ही शादी करने का फैसला लिया। नेहा और रोहन ने सालों-साल नहीं बल्कि सिर्फ कुछ महीने डेटिंग की थी और तुरंत शादी का फैसला कर लिया। पिछले साल इस कपल की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।


Download Android App
Download iOS App



