मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर को हमेशा-हमेशा के लिए एकदूजे के हो गए। जी हां नेहा और रोहनप्रीत की शादी दिल्ली में सम्पन हुई है। इस कपल ने उत्तम नगर स्थित एक गुरुद्वारे में फेरे लिए थे। नेहा और रोहन की शादी का कार्यक्रम एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट में हुआ था। वैसे शादी के बाद से ये न्यूली मैरिड कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं अब नेहा की शादी के बाद की पहली तस्वीर सामने आई है।

वायरल हो रही इस तस्वीर में नेहा कक्कड़ ग्रीन कलर का सूट पहने दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना हुआ है। इस तस्वीर में नेहा के पति यानी रोहनप्रीत उनके संग हैं,जिसमें वो ब्लैक कलर का ट्रैकसूट पहने दिखे हैं। वैसे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की ये फोटोज देखकर ऐसा लग रहा है कि होटल स्टाफ भी नेहा और रोहन के वहां होने से बेहद खुश है तभी तो वो लोग इस कपल के नए जीवन के लिए स्टाफ गुलदास्ता देकर विश कर रहा है।

मालूम हो कि नेहा और रोहनप्रीत ने निजी ढंग से शादी की है। इस कपल की शादी में दोनों परिवारों के कुछ लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है नेहा ने शायद अपनी शादी की जानकारी कम ही लोगों के साथ शेयर की थी। नेहा और रोहनप्रीत की शादी में टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया,पंजाबी सिंगर बानी संधू और जस्सी लोहका शामिल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



