पहले इस लड़की के प्यार में पड़ चुका है नेहा कक्कड़ का होने वाला दूल्हा

Summary :

अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के प्यार और शादी की खबरें आती हैं

अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के प्यार और शादी की खबरें आती हैं तब उनके फैंस नेहा के लिए कई गुना ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। ऐसे में उस शख्स का नाम सुर्खियों में आ ही गया,जिसको लेकर खबरें थी कि जल्द ही नेता उनसे शादी करने वाली है। आपको बता दें ये शख्स और कोई नहीं बल्कि बिग बॉस के ग्रांड प्रीमियर में जिस शो की भरसक हो  सकने वाली सर्वोच्च प्रचार-प्रसार किया गया। 
सबको बताया यह भी गया कि पारस छाबड़ा और शहनाज गिल स्वयंवर करने जा रहे हैं और इनके लिए कुछ लड़के और लड़कियों का चयन किया गया है। उन्हीं कुछ लड़कों में से एक बहुत शरीफ सा दिखाई देने वाला और अपनी बेहतरीन सिंगिंग के लिए मशहूर पंजाबी लड़का भी था।
शहनाज गिल का दिल कई बार रोहनप्रीत आते-आते रह गया। क्योंकि शहनाज गिल की लाइफ में  सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हो गयी थी। वरना जिस मासूमियत से यह पंजाबी सिंगर शहनाज गिल के सामने आता था, खुद शहनाज ने कहा कि उन्हें कभी कभी इस लड़के पर प्यार आ जाता है।
वैसे कहा तो यह भी जाता है रोहनप्रीत सिंह का दिल कई बार शहनाज गिल पर भी आते-आते रह गया। बता दें कि रोहनप्रीत सिंह का नाम अब नेहा कक्कड़ के साथ जुड़ रहा है। रोहनप्रीत पहले सिंगिंग रियॉलिटी टीवी शो राइजिंग स्टार में फस्र्ट रनर अप भी रह चुके हैं। साथ ही अब तो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के साथ में वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। 
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत इसी महीने के अंत तक दिल्ली में शादी करने वाले हैं। कोरोना महामारी के कारण शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलसिले में नेहा कक्कड़ से भी बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके तरफ से इस बात पर अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया है।

वैसे नेहा और रोहनप्रीत की शादी की खबरों पर अभी तक दोनों कलाकारों की तरफ से इस बात पर कोई बयान नहीं आया है।

Desk Team